
शहडोल- जुर्म बहुत दिनों तक छिपता नहीं है फिर चाहे वो कितनी भी सफाई से क्यों ना किया गया हो। कानून की गिरफ्त से गुनहगार ज्यादा दिन तक दूर नहीं रह सकता है। जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत एक घटना हुई थी जिसमें पिछले 5 दिन से लापता एक नाबालिग लड़की का शव कुएं में मिला था। उस घटना की तफ्तीश पुलिस लगातार कर रही थी। कई लोगों पर पुलिस को शक था। लेकिन पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया था। जबतक कि वो असली गुनहगार तक नहीं पहुंच गई।
गुनहगारों का ये आंख मिचौली का खेल ज्यादा दिन तक नहीं चला, आखिर में कुछ दिन बाद पुलिस असली गुनहगार तक पहुंच ही गई। और इस बड़े क्राइम का खुलासा हो ही गया। जब असली गुनहगार सामने आए तो वो भी खौफनाक और चौकाने वाला रहा।
गुनहगार ने पहले रेप किया, फिर पीछा छुड़ाने के लिए उसकी जान ले ली
क्राइम की ये मिस्ट्री बहुत ही खतरनाक है। क्योंकि जिसके साथ रेप हुआ और जिसे मौत के घाट उतारा गया वो भी नाबालिग थी। और ये गुनाह करने वाले भी नाबालिग ही थे। दरअसल उस नाबालिग लड़की की मौत कुएं में गिरने से नहीं हुई थी। बल्कि उसे मारने के बाद गुनाह को छिपाने के लिए उसे कुएं में फेंका गया था।
दरअसल पहले उस लड़की से शारीरिक संबंध बनाया गया। और फिर उससे पीछा छुड़ाने की नीयत से प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ उस लड़की की गला दबा कर हत्या कर दी। और उसे कुएं में फेंक दिया था। नाबालिग युवती की गला दबाकर हत्या करने वाले ये दोनों ही आरोपीनाबालिग हैं।
ये है पूरा मामला
क्राइम की ये पूरी मिस्ट्री पिछले कुछ दिन से चली आ रही है। कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की अचानक ही लापता हो जाती है। लड़की परीक्षा देने के लिए निकली थी लेकिन वो अपने घर नहीं लौटती है। जिसके बाद अफरा तफरी मच जाती है। उसके परिजन उस लड़की की तलाश में जुट जाते हैं। 5 दिन तक लड़की की तलाश जारी रहती है। लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगता है। लेकिन अचानक ही जब लड़की के बारे में जानकारी मिलती है तो वो कुएं में मृत अवस्था में मिलती है। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। बॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस को कुछ लोगों पर शक हो गया। और वो अपने तफ्तीश पर जुट गई। और फिर जब आरोपियों को गिरफ्त में लिया, क्राइम की पूरी मिस्ट्री खुली तो वो चौैकाने वाला निकला। क्योंकि उस नाबालिग लड़की के साथ पहले रेप हुआ था और फिर ये गुनाह करने वाले लोग भी नाबालिग ही निकले।
Published on:
24 Jan 2018 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
