18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mp election 2018: टिकिट मिलते ही कोई पहुंचा मंदिर तो किसी के समर्थकों ने खिलाई मिठाई

प्रत्याशियों ने किया यह काम

5 min read
Google source verification
mp election 2018 ticket

mp election 2018 ticket

शहडोल। विधानसभा का टिकिट मिलते ही प्रत्याशियों के साथ समर्थकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कोई प्रत्याशी मंदिर मत्था टेकने पहुंचा तो किसी के समर्थकों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

विधानसभा सीट- जयसिंहनगर
टिकट मिलने के बाद जयसिंह मरावी नगर के जेल बिल्डिंग के
सामने स्थित भगवान शिव के मंदिर में मत्था टेकने के बाद संघ
कार्यालय पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
प्रत्याशी जयसिंह मरावी की प्रोफाइल
प्रोफेसन: राजनीति और समाज
सेवा के साथ खेती और
किसानी आय का स्रोत।
सोशल मीडिया: में बहुत कम
सक्रियता है, वाट्सएप और
फेसबुक चलाते हैं।
पहचान: क्षेत्र में अपनी
मिलनसारिता और सरलता तथा
सहजता के लिए पहचान।
राजनीतिक सफर: एसईसीएल
की नौकरी के बाद राजनीति में
आए और जनता दल से कोतमा
विधानसभा से प्रत्याशी बनाए
गए, और पहली बार विधायक
बने। उसके बाद भाजपा में आए
और दो बार जैतपुर विधानसभा
से विधायक बने। शिवराज सिंह
सरकार में राÓयमंत्री बनाए गए।
झटके: 2013 शिवराज सिंह
सरकार में उन्हें मंत्रिमण्डल में
जगह नहीं मिली।
कोर टीम: भाजपा संगठन के
कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा
जिला उपाध्यक्ष प्रकाश
जगवानी, श्यामबाबू जायसवाल,
अरुण गौतम, नरेन्द्र दुबे
नजदीकी रहे।
पहनावा: कुर्ता सफेद और
पायजामा तथा माथे पर तिलक।
ठीहा: सरईकापा के साथ बुढ़ार
क्षेत्र की बड़ी समस्या:
बेरोजगारी और पलायन के
साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की
लचर स्वास्थ्य और शिक्षा में
सुधार एक बड़ी चुनौती रहेगी
सामने।
विपक्ष: ध्यान सिंह मार्को (कांग्रेस)- कांग्रेस की जीत तय है, उसकी
वजह यह है कि क्षेत्र की जनता अब भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की समस्या
से जूझ रही है, किसानों को कर्जमाफी व राहत नहीं मिलने से किसान
परेशान हैं, सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
बेहतर नेतृत्व और जनता से सीधे
जुड़ाव से मिला टिकट


विधानसभा सीट- ब्यौहारी
हा ल ही में कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले शरद
जुगलाल कोल को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। क्षेत्र में बेहतर
नेतृत्व और सीधे जुड़ाव होने की वजह से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया।
प्रत्याशी शरद कोल की प्रोफाइल
प्रोफेशन: जिला पंचायत सदस्य
और गांव में खेती।
पहचान: जिला पंचायत सदस्य
के साथ पिता के वरिष्ठ नेता होने
की वजह से क्षेत्र में गहरी पैठ।
राजनीतिक अनुभव:
एनएसयूआई महासचिव, युवा
कांग्रेस उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक
को हराकर जिपं सदस्य
राजनीतिक सफर: छात्र
राजनीति से सीधे कांग्रेस के बड़े
पदों में रहते हुए जिला पंचायत
सदस्य की ज्मिेदारी।
कोर टीम: जुगलाल कोल पिता
(राजनीतिक सलाहकार)
कृष्णगोपाल शु?ला (बचपन के
मित्र) वीरेन्द्र वैश्य (राजनीतिक
और बचपन के मित्र)
रिकार्ड: जिला पंचायत सदस्य
के तौर पर क्षेत्र की कई
समस्याओं को प्रशासन तक
पहुंचाने को लेकर।
लाइफ स्टाइल: सामान्य रहन
सहन और पहनावा एवं घूमने के
साथ किताबे पढने का शौक।
ठीहा: घर में स्थित कार्यालय।
500 मजदूरों को मु?त कराया
: रोजगार न होने से हर साल
ग्रामीण पलायन कर जाते हैं।
?यौहारी से कई ग्रामीण महाराष्ट्र
गए थे। वहां ब'चों-महिलाओं के
साथ बंधुआ बनाकर मजदूरी
कराई जाती थी। शरद ने गांवों
से सूची तैयार कर पुलिस को
दी, जिसके बाद पुलिस ने
सैकड़ों लोगों को मु?त कराया।
विपक्ष: तेज प्रताप सिंह (गोंगपा)- शरद कोल की अपनी राजनीति
है, मैं कुछ नहीं कह सकता। मेरा खुद का एजेंडा है। आदिवासियों के
मुद्दे के साथ ही ?यौहारी विधानसभा के कई मुद्दों पर काम मेरा
एजेंडा है।
सर्वे रिपोर्ट और क्षेत्र में सक्रिय भूमिका
के चलते दिखाया विश्वास


विधानसभा सीट- जैतपुर
म नीषा सिंह को जैसे ही भाजपा से टिकट मिलने की खबर मिली,
उन्होंने तत्काल अपने परिजनों के साथ खुशियों का इजहार कर
देवी भठिया मंदिर पहुंची और देवी मां आशिर्वाद लिया।
प्रत्याशी मनीषा सिंह की प्रोफाइल
जैतपुर विधानसभा क्षेत्र से
भारतीय जनता पार्टी की
अधीकृत प्रत्याशी ग्राम टिकुरी
निवासी 46 वर्षीय मनीषा सिंह
को घोषित किया गया है। उनकी
टिकट पार्टी के सर्वे रिपोर्ट व
वरिष्ठ नेताओं की रायसुमारी के
बाद तय की गई है। उनका
विवरण इस प्रकार है।
शैक्षणिक योग्यता: एमए
राजनीति शास्त्र।
क्षेत्र में पहचान: कोतमा
विधानसभा क्षेत्र के विधायक
भगवानदीन की पुत्रवधू और
ग्राम पंचायत टिकुरी के सरपंच
राजेन्द्र ङ्क्षसह बबुआ की
धर्मपत्नी।
सोशल मीडिया: वाट्सएप और
फेसबुक में सक्रियता बराबर
रखती हैं। लोगों से जुडऩा इन्हें
पसंद है।
कमाई का जरिया: ग्राम में खेती
किसानी का कार्य।
राजनीतिक अनुभव: वर्ष 2010
से राजनीति में सक्रिय और
पिछले एक वर्ष से भाजपा प्रदेश
महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष।
लाइफ स्टाइल: सामान्य रहन
सहन और पहनावा-सादा जीवन
उ"ा विचार,कुशल गृहणी और
साड़ी पहनती है।
क्षेत्र की समस्या: ग्रामीण क्षेत्र
में बेरोजगारी के साथ ही
किसानों को मुआवजा सहित
पेयजल और अवैध खनन मुख्य
चुनौती है।
विपक्ष: ललन सिंह (कांग्रेस)- जैतपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट
के दावेदार ललन सिंह का कहना है कि मनीषा सिंह पिछली बार जिला
पंचायत का सदस्य का चुनाव लड़ी थी और हार गई थी। वह तीसरे न्बर
पर रही। इसलिए वह हमारे लिए मजबूत प्रत्याशी नहीं है।
आदिवासी समाज में पकड़ और
नेतृत्व क्षमता के चलते टिकट
विधानसभा सीट- पुष्पराजगढ़
इं जीनियङ्क्षरग की पढ़ाई करने के बाद आदिवासियों के लिए कार्य
करने तथा आरएसएस के दामन से जुड़े रहने वाले नरेन्द्र मरावी
को भाजपा ने टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है।
प्रत्याशी नरेन्द्र मरावी की प्रोफाइल
प्रोफेशन: मप्र. अनुसूचित
जनजाति आयोग अध्यक्ष और
गांव में खेती।
पहचान: प्रदेश अजजा आयोग के
अध्यक्ष के साथ पूर्व में शहडोल
लोकसभा चुनाव में भाजपा से
उ्मीदवारी तथा स्व. दलवीर
सिंह के दामाद होने की वजह से
क्षेत्र में पैठ।
राजनीतिक अनुभव:
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद
के जनजाति प्रमुख, जिला पंचायत
सदस्य, भाजपा युवा मोर्चा जिला
अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव की
उ्मीदवारी, जनजाति मोर्चा
भाजपा प्रदेश महामंत्री, भाजपा
युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, तथा
वर्तमान में प्रदेश अजजा आयोग
अध्यक्ष।
राजनीतिक सफर: छात्र
राजनीति से सीधे भाजपा के बड़े
पदों में रहते हुए प्रदेश अनूसूचित
जनजाति आयोग अध्यक्ष की
ज्मिेदारी।
कोर टीम: जयसिंह मरावी चाचा
(राजनीतिक सलाहकार) प्रहलाद
शर्मा (बचपन के मित्र) दिवाकर
आर्य (राजनीतिक और बचपन
के मित्र)
रिकार्ड: जिला पंचायत सदस्य के
तौर पर क्षेत्र की समस्याओं को
प्रशासन तक पहुंचाने को लेकर।
लाइफ स्टाइल: सामान्य रहन
सहन और पहनावा व घूमने के
साथ किताबें पढने का शौक
ठीहा: पुष्पराजगढ़।
विपक्ष: अनिल सिंह धुर्वे (गोंगपा)- हमारी पार्टी का अपना एजेण्डा है।
भाजपा ने किसानों के साथ अन्याय किया है। आदिवासियों को रोजगार
और उद्योग की व्यवस्था नहीं कराई गई। क्षेत्र में बेरोजगारी लगातार बढ़ी
है, वहीं शिक्षा की भी माकूल व्यवस्था नहीं है।
पार्टी के प्रति समर्पण व विकास
क्षमता को देखते मिली टिकट


विधानसभा सीट- कोतमा
छा त्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने तथा भाजपा
के दामन से जुड़े रहने वाले दिलीप जायसवाल को भाजपा ने
कोतमा विधानसभा क्षेत्र से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है।
प्रत्याशी दिलीप जायसवाल की प्रोफाइल
प्रोफेशन: भाजपा प्रदेश कार्य
समिति सदस्य, स्टोन क्रेशर व
खेती
पहचान: भाजपा प्रदेश कार्य
समिति सदस्य के साथ वर्ष
2008 में कोतमा विधायक तथा
समाजसेवा होने के कारण पार्टी
व क्षेत्र में पैठ।
राजनीतिक अनुभव: भाजपा
नगर ईकाई अध्यक्ष, भाजपा
मंडल उपाध्यक्ष, संयुक्त शहडोल
के दौरान भाजपा जिला मंत्री,
भाजपा जिला उपाध्यक्ष,
सदस्यता प्रभारी, 6 बार कोतमा
क्षेत्र से लोकसभा व विधानसभा
चुनाव प्रभारी, वर्ष 2003 में
अनूपपुर विधानसभा चुनाव
प्रभारी के साथ 2008 में कोतमा
विधायक बने।
राजनीतिक सफर: छात्र
राजनीति से सीधे भाजपा के बड़े
पदों में रहते हुए विधायक व
भाजपा प्रदेश कार्य समिति
सदस्य की ज्मिेदारी।
कोर टीम: रामकली देवी
माता(राजनीतिक सलाहकार)
मुकेश जैन (बचपन के मित्र)
फूलचंद्र जायसवाल (राजनीतिक
और बचपन के मित्र)
रिकार्ड: क्षेत्र की समस्याओं को
शासन व प्रशासन तक पहुंचाना।
लाइफ स्टाइल: सामान्य रहन
सहन और पहनावे में कुर्ता
पैजामा एवं घूमने के साथ
किताबे पढऩे का शौक।
ठीहा: कोतमा।
विपक्ष: मनोज अग्रवाल (कांग्रेस)- दिलीप पहले भी विधायक रहते हुए
क्षेत्र की अनदेखी किए हैं। भाजपा सरकार में किसानों और बेरोजगारों की
अनदेखी की गई है। कांग्रेस बेरोजगारी भत्ता और रोजगार उपल?ध
कराएगी। इसलिए कांग्रेस की जीत होगी।
युवा होने के साथ क्षेत्र में है मजबूत
पकड़, इसलिए बनाया प्रत्याशी
विधानसभा सीट- बांधवगढ़
छा त्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने तथा भाजपा
के दामन से जुड़े रहने वाले दिलीप जायसवाल को भाजपा ने
कोतमा विधानसभा क्षेत्र से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है।
प्रत्याशी शिवनारायण सिंह की प्रोफाइल
बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से
कई दावेदार होने के बाद भी
युवा प्रत्याशी होने के चतले एक
बार फिर से शिव नारायण सिंह
पर भरोसा जताया है। इनके
पिता ज्ञान सिंह एक लंबे अर्से से
इस क्षेत्र में विधायक , सांसद व
मंत्री रह चुके हैं। टिकट दिलाने
में उनका सपोर्ट भी शिव
नारायण सिंह को मिला है।
इसके अलावा राजनैतिक क्षेत्र में
पिता की पहचान का फायदा
मिला जिसके चलते विधानसभा
क्षेत्र में इन्होने अपनी मजबूत
पकड़ बना ली है।
पहचान: क्षेत्र में इन्होने अभी
अपनी कोई विशेष पहचान नही
बनाई है। फिलहाल वह अपने
पिता ज्ञान सिंह की बदौलत ही
Óयादातर पहचाने जाते हैं।
राजनीतिक सफर: शिव
नारायण सिंह कालेज जीवन से
ही राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय
रहे हैं। इसके अलावा दो बार
जनपद सदस्य रह चुके हैं।
वर्तमान में बांधवगढ़ विधानसभा
सीट से उप चुनाव में जीत
हासिल कर विधायक बने।
ठीहा:- छादा ग्रह ग्राम
प्रोफेशन- राजनीति और खेती
किसानी
लाइफ स्टाइल: कुर्ता-पाजामा
पहनते हैं।
कोर टीम: धनुषधारी सिंह, शंभू
लाल खट्टर, कमल सिंह,
आशीष राय, मौजीलाल।
विपक्ष: सावित्री सिंह (कांग्रेस)- जनता जिसे चाहेगी वही सीट जीतकर
लाएगा। मुझे जनता पर पूरा भरोसा है कि वह सही जन प्रतिनिधि का
चयन करेगी। विपक्ष से कोई भी खड़ा हो हम अपनी पूरी तैयारी में है।
जीत हमारी ही सुनिश्चित है।
लगातार मिल रही जीत के चलते
पार्टी ने जताया भरोसा


विधानसभा सीट- मानपुर
ज न समर्थन व लगातार जीती हुई प्रत्याशी होने की वजह से पार्टी
ने एक बार फिर से इन पर भरोसा जताया है। लिस्ट जारी होने
के साथ ही अपने समर्थकों से मुलाकात कर पाली पहुंची।
प्रत्याशी मीना सिंह की प्रोफाइल
क्षेत्र में इनका सहयोग: मानपुर
विधानसभा क्षेत्र में एक भी
महाविद्यालय नहीं था। इनके
प्रयास से मानपुर में महाविद्यालय
की सौगात मिली साथ ही मानपुर
व पाली में आईटीआई कालेज
भी इन्ही के प्रयास से खुला है।
इसके अलावा पाली व मानपुर
जनपद क्षेत्र में कुल 24 हायर
सेकेण्ड्री व 50 हाईस्कूल की
सौगात इनकी विशेष उपल?िध
रही है।
प्रोफेशन: राजनीति
राजनीतिक सफर: कालेज के
समय से ही सक्रिय रही हैं। एम
ए की शिक्षा के बाद 1994 में
पहली बार जनपद सदस्य बनी।
इसके बाद 1996 में नौरोजाबाद
विधानसभा सीट से बाई
इले?शन ज्ञानसिंह की जगह
टिकट मिली और विधायक बनी।
वहीं 1998 में ही नौरोजाबाद
विधानसभा सीट से हार का
सामना करना पड़ा लेकिन पार्टी
ने 2003 में फिर से इन पर
भरोसा जताया और 2003 में
नौरोजाबाद से और परिसीमन के
बाद 2008 व 2013 में मानपुर
से विधायक हैं। 2003 में
नौरोजाबाद से जीतने के बाद
राÓयमंत्री भी रह चुकी हैं।
कोर टीम: हरीश विश्वकर्मा,
सरजू अग्रवाल, सुदामा
विश्वकर्मा।
लाइफ स्टाइल: साड़ी।
ठीहा: उमरिया।
विपक्ष: शकुंतला प्रधान (कांग्रेस)- भाजपा सरकार के 15 साल के
कार्यकाल से जनता ऊब चुकी है। महिलाओं के साथ Óयादती के मामले
बढ़े। बेरोजगारी के कारण युवा परेशान हैं। कांग्रेस सरकार बेरोजगारी
भत्ता और किसानों के कर्ज माफ करेगी।
संघ पृष्ठभूमि और क्षेत्र में लगातार