हैरान कर देने वाला मामला शहडोल जिले के देवलोंद थाना इलाके के बुढ़वा गांव का है जहां एक कपड़ा दुकानदार नारायणदीन गुप्ता ने अपनी दुकान के चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा लगा रखा था। इस कैमरे के जरिए वो कपड़े चेंज कर रही महिलाओं के फोटो व वीडियो अपने कंप्यूटर पर देखता था और उन्हें स्टोर करके रखता था। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने चेंजिंग रूम में लगे हिडन कैमरा को जब्त किया है और दुकानदार व उसके नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया है।