लोकायुक्त निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि पान बिहार के किसान राकेश चावड़ा ने शिकायत की थी कि परिवार की 22 बीघा जमीन है। इसके सीमांकन के लिए पटवारी प्रियंका चोपड़ा को आवेदन दिया था। आवेदन के कईं दिनों बाद उन्होंने बताया कि प्रति बीघा 2 हजार रुपए के हिसाब से 44 हजार रुपए एडवांस में देने होगें और उसे बाद ही सीमांकन होगा। कुछ दिनों तक किसान राकेश चावड़ा ने महिला पटवारी के ऑफिस के चक्कर भी काटे और रुपए कम करने को कहा। जिसके बाद महिला पटवारी ने 35 हजार रूपये में सौदा तय किया।