प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली 40 साल की लेडी टीचर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसकी पहचान सोशल मीडिया साइट के जरिए शांतनु नाम के युवक से हुई थी। दोनों में बातचीत हुई और फिर प्यार हो गया। प्यार होने के बाद शांतनु उससे मिलने आने लगा और शादी का वादा कर उसके साथ कार में रेप किया। इसके अलावा पहले भी शांतनु ने कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए और जब भी वो शादी के लिए कहती कुछ न कुछ बहाना बनाकर बात को टाल देता था।