ग्वालियर में कलेक्टर रूचिका चौहान की जनसुनवाई में मंगलवार को एक युवक अपने हाथों में एक पोस्टर लेकर पहुंचा। पोस्टर में युवक ने अपनी पत्नी की तस्वीरें बॉयफ्रेंड के साथ लगाई हुई थीं। पोस्टर को देखकर कलेक्टर भी हैरान रह गईं। जब पीड़ित से बात की गई तो उसने बताया कि उसकी पत्नी अब तक चार बॉयफ्रेंड बना चुकी है। अब वो घर छोड़कर राहुल बाथम नाम के बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही है।