शहडोल- नया साल नई उम्मीदें लेकर आया है। शहडोल के लिए भी ये नया साल अपार संभावनाओं का साल है, शिक्षा के लिए भी ये साल शानदार है, अपार संभावनाओं से भरा है। इसी साल शहडोल को मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी और इंजीनियर कॉलेज की सौगात मिलने जा रही है। जो शहडोल के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।