8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब इन परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है विभाग

48 केंन्द्र, जिसमें 3 संवेदनशील, 3 अति संवेदनशील

2 min read
Google source verification
Now is preparing for these examinations

Now is preparing for these examinations

शहडोल- माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के संचालन के लिये परीक्षा केन्द्र निर्धारित कर दिये हैं। बोर्ड परीक्षाओं के संचालन की समुचित व्यवस्था के निर्देश शिक्षा विभाग को दिये गये हैं। जिले के 48 परीक्षा केन्द्रो में बोर्ड परीक्षाओं का संचालन होगा। जिनमें से 3 संवेदनशील व 3 अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्र चिन्हित किये गये हैं। जहां सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से विशेष इंतजामात किये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से प्रारंभ हो रही है। इस वर्ष हाईस्कूल व हायरसेकेण्ड्री मिलाकर कुल 24040 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। जिनके लिये परीक्षा केन्द्र में समुचित व्यवस्था व शांति पूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा दिये गये हैं।

हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री की प्रायोगिक परीक्षा को लेकर भी माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा निर्देश जारी कर दिये गये हैं। जिसमें कहा गया है कि हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा 12 फरवरी से 26 फरवरी के बीच होगी। वहीं स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा 07 मार्च से 31 मार्च के बीच केन्द्र में संपन्न होगी। प्रायोगिक परीक्षा संपन्न कराने के लिये समन्वयक संस्था रघुराज उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक ०२ को बनाया गया है।

दस्ता करेगा निगरानी
बोर्ड परीक्षा के लिये बनाये गये परीक्षा केन्द्रो में विशेष नजर रखी जायेगी। परीक्षाओं के संचालन के साथ ही नकल रोकने के लिये विशेष दस्ते गठित किये जायेंगे। यह दस्ता नकल रोकने अलग-अलग परीक्षा केन्द्रो का भ्रमण कर वहां नियमित जांच व अन्य प्रक्रियाओं को अंजाम देगा। इसके लिये अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। अलग-अलग दल गठित किया जायेगा। जिनकी निगरानी में परीक्षाएं संपन्न कराई जायेंगी।

इन केन्द्रों में रहेगी विशेष नजर
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिये जिले में कुल ४८ परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिनमें से रघुराज उत्कृष्ट उ.मा.वि. क्रमांक ०1, शा.माडल उ.मा.वि. चांपा सोहागपुर व शा.उ.मा.वि. रसमोहनी अति संवेदनशील व शा.उ.मा.वि. सिंहपुर, शा.उ.मा.वि. निपनिया एवं शा.उ.मा.वि. बरौंधा को संवेदनशील परीक्षा केन्द्र की श्रेणी में रखा गया है। इन परीक्षा केन्द्रो में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए।

परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या
कक्षा 10 वीं
नियमित छात्र 13254
स्वाध्यायी छात्र 937

कक्षा 12 वीं
नियमित छात्र 9134
स्वाध्यायी छात्र 688
व्यावसायकि पाठ्यक्रम 27