5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

Video Story गांधी जयंती पर 200 ब‘चोंं ने महात्मा गांधी के वेश में किया नगर भ्रमण

शहर में अंहिसा चौक बनाने किया शिलान्यास, दीपावली तक बनकर होगा तैयार

Google source verification



शहडोल. गंाधी जयंती के उपलक्ष्य में जैन समाज ने शहर के वन विभाग के पास अंहिसा चौक निर्माण का शिलान्यास किया। 200 ब‘चों को महात्मा गांधी के वेश में तैयार कर नगर कराया। आचार्य मुनिश्री निरंजन सागर महराज ने गांधी स्टेडियम स्थित संग्रहालय का अवलोकन किया। सुबह जैन मंदिर में पूजा अर्चना के बाद साढ़े 7 बजे गांधी रैली नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। रैली में झंडा लेकर आगे जैन समाज के साथ आचार्य निरंजन सागर महराज व पीछे 200 ब‘चे गांधी का रूप धारण किए चल रहे थे। रैली जैन मंदिर से गांधी चौक पहुंची यहां सभी ब‘चों ने गांधी जी को माल्यापर्ण किया। इसके बाद रैली गांधी स्टेडियम स्थित संग्रहालय के लिए रवाना हुई। यहां मुनिश्री के साथ ब‘चों व जनप्रतिनिधियों ने संग्रहालय में रखी प्रतिमाओं का अवलोकन किया। रैली गंाधी चौक होते हुए वन विभाग स्थित चौराहे पर पहुंची। यहां मुनिश्री ने अहिंसा चौक का शिलन्यास किया। इस दौरान जैन समाज सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संग्रहलाय के रखरखाव पर जताई नाराजगी
मुनिश्री निरंजन सागर महराज ने संग्रहालय का अवलोकन करते समय रखरखाव को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बाहर रखी प्रतिमाओं को पानी व धूप से बचाने के लिए अंदर व्यवस्थित रखा जाए। प्रतिमाओं रखने के लिए कांच के शो केस बनाए जाएं। नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जैन समाज ने संग्रहालय के लिए जमीन दान दी है, इसे व्यवस्थित रखा जाए, अगर कोई दिक्कत हो तो जैन समाज के हैंडओवर कर सकते हैं, हम व्यवस्थित कर लेगें। मुनिश्री ने कहा दीपावली तक संग्रहालय को व्यवस्थित नहीं किया गया तो अन्न त्याग कर अनसन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
दीपावली तक बनकर तैयार होगा अहिंसा चौक
गांधी चौक वन विभाग ऑफिस के पास अहिंसा चौक बनाने के लिए सोमवार को शिलान्यास किया गया। मुनिश्री ने अहिंसा चौक को दीपावली तक पूर्ण करने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शहर के दो स्थानों पर चौराहा बनाया जाना है, जिस पर मुनिश्री ने कहा कि पहले एक करो और अ‘छा करो। कार्यक्रम में विधायक जयसिंह मरावी, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जैसवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा डोली, उर्मिल कटारे, शालनी सरावगी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के अलावा पार्षदगण व सोनी समाज, वैश्य समाज व गुप्ता समाज के लोग उपस्थित रहे।