27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Shahdol / समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरु, पहले दिन नहीं पहुंचे किसान, केन्द्रों मेें पसरा रहा सन्नाटा

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरु, पहले दिन नहीं पहुंचे किसान, केन्द्रों मेें पसरा रहा सन्नाटा

जिले के 47 खरीदी केन्द्रों में 27 हजार किसानों से की जानी है खरीदीएक लाख पचास हजार मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य, किसानों को भेजे जा रहे एसएमएस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Ramashankar mishra

•

Updated: 30 Nov 2021, 12:41 PM IST

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरु, पहले दिन नहीं पहुंचे किसान, केन्द्रों मेें पसरा रहा सन्नाटा

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरु, पहले दिन नहीं पहुंचे किसान, केन्द्रों मेें पसरा रहा सन्नाटा

शहडोल. खरीफ फसल की खरीदी के लिए जिले में बनाए गए 47 केन्द्रो में सोमवार से खरीदी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। केन्द्रो में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। हालांकि खरीदी के पहले दिन खरीदी केन्द्रो में किसान नहीं पहुंचे। जिसके चलते जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य खरीदी केन्द्रो में सन्नाटा पसरा रहा। विभाग द्वारा केन्द्रो में खरीदी को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। खरीदी केन्द्रो में किसानों के बैठने, पानी और प्रकाश सहित अन्य समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही किसानों को एसएमएस भी भेजा जाना प्रारंभ कर दिया गया है। जिससे कि समय पर किसान अपने खरीदी केन्द्र पहुंचकर अनाज की समर्थन मूल्य पर खरीदी कर सके।
बोनी में व्यस्त किसान, नहीं पहुंचे केन्द्र
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सोमवार से प्रारंभ कर दी गई है। पहले दिन केन्द्रो तक किसान नहीं पहुंचे। जिसकी प्रमुख वजह रबी बोनी को बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिले के किसान खरीफ की कटाई के साथ ही रबी फसल की बोनी में लग गए हैं। ऐसे में कई किसान ऐसे भी जिनकी धान की फसल की अभी भी गहाई नहीं हुई है। वहीं जिनकी गहाई हो गई है वह अभी उसे सुखाने और सफाई का कार्य नहीं करा पाए हैं। ऐसे में खरीदी प्रारंभ होने के बाद भी वह खरीदी केन्द्र तक नहीं पहुंच रहे हैं। जानकारों की माने तो अभी कम से कम एक सप्ताह खरीदी की रफ्तार धीमी रहेगी। जैसे ही किसन बोनी का कार्य पूर्ण कर लेगा वैसे ही खरीदी केन्द्रो की ओर रुख करेगा।
केन्द्रों में भेजे वारदाने, बनाई समुचित व्यवस्था
जिले के सभी खरीदी केन्द्रो में आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। खरीदी केन्द्रो में वारदानों की समुचित व्यवस्था के साथ ही किसानों के ठहरने, समुचित प्रकाश, पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। जिससे कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर के गोरतरा स्थित गोदाम में की जाने वाली खरीदी को लेकर लगभग 7 लाख से अधिक वारदाने उपलब्ध कराए गए हैं। जिनमें से लगभग 3 लाख वारदाने जयसिंहनगर की समितियों को भेजे गए हैं।
गोदाम में होगी तीन केन्द्रों की खरीदी
जिले मेंं समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 47 खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। हालंाकि जिला मुख्यालय के आस-पास के तीन खरीदी केन्द्रो की खरीदी की व्यवस्था गोरतरा खरीदी केन्द्र में बनाई गई है। जहां मझिगवां, जमुई खरीदी केन्द्र की खरीदी किए जाने की व्यवस्था बनाई गई है। सोहागपुर खरीदी केन्द्र में भी समुचित सुरक्षा व्यवस्था न होने की वजह से खरीदी के लिए प्रबंधन द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को पत्राचार किया गया है। बताया जा रहा है कि सोहागपुर की खरीदी की व्यवस्था भी उक्त गोदाम में ही की जाएगी।