scriptप्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया पौधरोपण, भाजपा ने मरीजों को बांटे फल | Plantation done on Prime Minister's birthday, BJP distributed fruits | Patrika News
शाहडोल

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया पौधरोपण, भाजपा ने मरीजों को बांटे फल

विश्वविद्यालय के नवीन भवन में एनएसएस व एनसीसी ने रोपे 100 पौधे

शाहडोलSep 18, 2020 / 12:32 pm

Ramashankar mishra

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया पौधरोपण, भाजपा ने मरीजों को बांटे फल

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया पौधरोपण, भाजपा ने मरीजों को बांटे फल

शहडोल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन कुलपति प्रो.मुकेश कुमार तिवारी के निर्देशन में पंडित एसएन शुक्ला विश्वविद्यालय नवलपुर शहडोल में समारोह पूर्वक मनाया गया। विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों एवं एनसीसी इकाई द्वारा गोद लिये गये ग्राम नवलपुर में पंचायत भवन, हाई स्कूल प्रांगण में पौधरोपण किया गया, गांव में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता के लिए ग्रामवासियों को जानकारी दी गई एवं महामारी कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क पहनना, साबुन से हांथ धोने हेतु प्रेरित किया गया। दोपहर 3 बजे से विश्वविद्यालय शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ द्वारा लगभग 100 पौधे लगाए गए। जिनमें मुख्यत: ऑवला, हर्रा, बहेर्रा एवं औषधिय वृक्ष है। परिसर को हरित परिसर बनाये जाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. बिनय कुमार सिंह, डॉ. भरत शरण सिंह, प्रो. एम के भटनागर एवं समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थिति रहा।
मरीजों को बांटे फल
सेवा सप्ताह के चौथे दिन भाजपा ने मरीजों एवं जरूरतमंदों को फल वितरित किए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन 17 सितम्बर को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसे लेकर संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन के मागदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में मरीजों एवं जरूरतमंदो को फल वितरित किए। कार्यक्रम में विधायक जय सिंह मरावी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुपम अनुराग अवस्थी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जगवानी, नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, नगर अध्यक्ष सूर्यकांत निराला, पदम खेमका, संतोष लोहानी, अमित मिश्रा, शीतल पोद्दार, संजीव प्रताप सिंह रविंद्र वर्मा आदि शामिल रहे। बुढ़ार मंडल में हुए कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कामाख्या नारायण राय के नेतृत्व में शासकीय चिकित्सालय बुढार एवं बकहो में जरूरतमंदो को फल वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र ताम्रकार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री श्रीकृष्ण गुप्ता आदि शामिल रहे।

Home / Shahdol / प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया पौधरोपण, भाजपा ने मरीजों को बांटे फल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो