
Fraud : निवेश का झांसा देकर दो महिलाओं से 29 लाख रुपए वसूले
शहडोल. खैरहा पुलिस ने दामिनी खदान में फर्जी बबोला चौधरी के नाम पर नौकरी करने वाले आरोपी को सेवानिवृत्त होने से ठीक एक दिन पहले गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता बबोला चौधरी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता बबोला चौधरी निवासी ग्राम मझौली अनूपपुर ने एडीजी डीसी सागर को लिखित शिकायत कर स्वयं के नाम का उपयोग कर एसईसीएल में नौकरी करने वाले फर्जी बबोला चौधरी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। शिकायत की जांच करने के लिए थाना प्रभारी खैरहा दिलीप सिंह व सायबर सेल प्रभारी अमित दीक्षित को दिया गया था। आवेदन में जांच के दौरान दामिनी बंकर खदान में कार्यरत कर्मचारी बबोला चौधरी के मिले दस्तावेजों का कूटरचित होना पाया गया। जिसमें कार्यालय तहसीलदार सोहागपुर के कार्यालय से जारी फोटोयुक्त निवास प्रमाण पत्र जिसमें स्वयं को ग्राम बोडऱी तहसील सोहागपुर में पुस्तैनी निवासरत होना लेख किया गया है। तहसीलदार के द्वारा जारी चौधरी जाति का होकर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र। शिव मन्दिर हाई स्कुल विवेक नगर से कक्षा 9 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने की सत्यापित अंकसूची एवं ग्राम पंचायत निमहा के प्रमाण पत्र में बबोला चौधरी को निरक्षर होना प्रमाणित पाया गया। जांच के दौरान शिकायतकर्ता से मिली जानकारी में ग्राम निमहा के सरपंच से प्रमाणित स्वयं का सजरा विवरण प्रस्तुत किया गया जिसमें उसका बोडरी सोहागपुर जिला शहडोल का निवासी होना नहीं पाया जाकर निरक्षर होना तथा अंग्रेजी में हस्ताक्षर करना नहीं पाया गया।
सेवानिवृत्त पर लेना चाहता था पैसा
शिकायतकर्ता बबोला चौधरी यह जानता था कि फर्जी व्यक्ति उसके नाम का उपयोग कर एसईसीएल में ड्रायवर की नौकरी कर रहा है उसे धमकाने और नौकरी से निकलवाने का डर दिखा कर उससे पैसों की मांग करता रहा। पैसा मिल जाने पर शिकायत पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं चाहने का शपथ पत्र प्रस्तुत कर देता था। पहले भी असली बबोला चौधरी तीन बार शिकायत कर पैसे ले कर शपथ पत्र दे चुका था। जो पुलिस को जांच में मिला है। फर्जी बबोला चौधरी के 31 दिसम्बर 2022 को सेवानिवृत्त होने पर उसे 10 लाख की राशि मिलनी थी। जिसके लिए उसने सम्पर्क कर सेवानिवृत्त होने पर पैसे दिए जाने की मांग की। फर्जी कालरी कर्मचारी ने पहले उसे 14 लाख रुपए दे चुका था। जिससे वह सेवानिवृत्त के बाद पैसे नहीं देना चाहता था। इसी बात से नाराज होकर असल बबोला चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत कार्रवाई की है। फ र्जी बबोला चौधरी से प्रारंभिक पूछताछ में स्वयं को ओड़ीसा के मलाजखण्ड का मूल निवासी होना बताया है।
Published on:
31 Dec 2022 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
