23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षक अवकाश पर, आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी करा दिया बंद

नहीं खुलीं आंगनबाड़ी, बच्चों को खाना भी नहीं बंटा

2 min read
Google source verification
परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षक अवकाश पर, आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी करा दिया बंद

परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षक अवकाश पर, आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी करा दिया बंद

शहडोल. महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षक अपनी लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय अवकाश पर रहे। अधिकारियों ने काम बंद अवकाश में जिले भर के आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी अपने अवकाश पर शामिल कर लिया। जिसके कारण नौनिहालों को पोषण खाना नहीं मिल सका। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों के कार्य भी प्रभावित हुए। गुरूवार को परियोजना अधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर अवकाश पर जाने की सूचना दी थी, लेकिन आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद करने की सूचना नहीं दी। जिसके कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अवकाश की सूचना नहीं मिली। परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षकों ने शुक्रवार की सुबह केन्द्र बंद करने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं तक पहुंंचाया। जिसके बाद कार्यकर्ता भी सामूहिक रूप से केन्द्र बंद कर अवकाश पर चले गए। जिसके कारण केन्द्रों में स्व साहयता समूह अपने निर्धारित समय पर पोषण खाना लेकर पहुंचे जहां केन्द्र बंद होने के कारण खाना नहीं बंट सका। वहीं खाने को समूह में कार्यरत महिलाओं के बीच बांटा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे हड़ताल पर जाने से अधिकारी मानदेय काट लेते हैं, और अब अपनी जरूरत पडऩे पर केन्द्र बंद कर अवकाश पर भेज दिया। जिसके कारण शासन की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के कार्य प्रभावित हुए हैं। साथ ही अधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ किसी प्रकार का सहयोग भी नहीं करते अवकाश के बाद समय पर रिपोर्ट मांगने का दबाव बनाएंगे।
केस 1
भगत सिंह वार्ड में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र दोपहर 12 बजे बंद पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से केन्द्र बंद है जिसके बच्चों को पोषण भोजन नहीं मिल सका। आसपास के लोगों ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आज अवकाश है जिसके कारण केन्द्र बंद किया गया है।
केस 2
वार्ड 31 में संचलित केन्द्र में पत्रिका टीम 12.30 बजे पहुंची जहां केन्द्र बंद मिला। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि कार्यकर्ताओं की हड़ताल है। सुबह कुछ परिजन अपने बच्चों को लेकर केन्द्र आए थे लेकिन बंद होने के कारण वापस चले गए। केन्द्र में खाना के लिए सुबह ही मना कर दिया गया था।
खाना भेजा था
उर्वशी स्वसहायता समूह के संचालक ने बताया वे 10 आंगनबाड़ी केन्द्रों में खाने की सप्लाई करते हंै। बिना सूचना के केन्द्र बंद कर देने से खाना तैयार कर केन्द्र भेेजा गया 7 केन्द्र में खाना दिया गया बाकी के केन्द्र बंद मिले, जिसके कारण खाना को समूह की महिलाओं को दिया गया।