10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्रालय पहुंचे मिनी ब्राजील (विचारपुर) के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी, मुख्यमंत्री से की भेंट

भावी स्पर्धाओं में सफलता के लिए मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

less than 1 minute read
Google source verification

शहडोल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शहडोल के ग्राम विचारपुर के फुटबॉल खिलाडिय़ों ने मंगलवार को मंत्रालय में भेंट की। खिलाडिय़ों के साथ उनके जर्मन प्रशिक्षक डाइटमार बीयर्सडॉर्फ, मैनुअल शेफर और खेल संचालक राकेश गुप्ता भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई और भावी स्पर्धाओं में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षकों का स्वागत किया।


शहडोल जिले के ग्राम विचारपुर को मिनी ब्राज़ील की संज्ञा दी गई है। यह खिलाड़ी हाल ही में जर्मनी की अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण यात्रा से लौटे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भी शहडोल जिले के खिलाडिय़ों की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेल विभाग को निर्देश दिए थे कि विचारपुर अर्थात मिनी ब्राजील के फुटबाल खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण के लिए जर्मन यात्रा पर भेजा जाए। इसके लिए खेल विभाग और भारतीय दूतावास द्वारा आवश्यक वित्तीय और प्रशासन व्यवस्थाएं की गईं।

खिलाडिय़ों को फुटबॉल किट, स्पोट्र्स शूज उपलब्ध करवाने के साथ ही उनका फिटनेस मूल्यांकन और मेडिकल परीक्षण करवाकर विदेश यात्रा के पूर्व प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ शहडोल जिले के विचारपुर के फुटबॉल खिलाडिय़ों ने 4 से 12 अक्टूबर तक जर्मनी में प्राप्त प्रशिक्षण के अनुभव शेयर किए। जर्मनी से 14 अक्टूबर को भोपाल पहुंचने पर खिलाडिय़ों का स्वागत भी हुआ। इस सप्ताह जर्मन फुटबॉल कोच डाइटमर बीयर्सडॉर्फ और मैनुअल शेफर विचारपुर पहुंचे। दोनों कोच खिलाडिय़ों के परिवार-जन से भी मिले। जर्मन प्रशिक्षकों ने भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में फुटबॉल खिलाडिय़ों से भी मुलाकात की।