
इस मंदिर में नौ दिनों तक चलेगा राम कथा, कथा सुनने उमड़ रही भक्तों की भीड़
शहडोल. माता सिंह वाहिनी शक्तिपीठ भाटिया में संत श्रीराजन महाराज के द्वारा कराया रस पान कराया जा रहा है। राजन जी महाराज के अमृत मयी वाणी से सत्य सनातन हिन्दू नव वर्ष का आरंभ गाजे-बाजे के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण परम पूज्य राजन महाराज की शोभा यात्रा में क्षेत्रीय विधायिका मनीषा सिंह , महिला मंडल के द्वारा चुनरी पद यात्रा एवं भक्तों का अपार जन समूह भक्ति भाव से ओतप्रोत राम नाम संकीर्तन करते हुए बैंड बाजा के साथ मंदिर परिसर की परिक्रमा कर प्राचीन सरोवर से कलश में जलभर कर आदि शक्ति जगत जननी माता सिंह वाहिनी के मंदिर में माथा टेक कर निर्विघ्न कार्य सम्पन्न हुए नव दिवसीय श्रीराम कथा का आरंभ किया गया। धर्मावलंबियों से मां सिंह वाहिनी ट्रस्ट एवं सेवा समिति भटिया के द्वारा कहा गया है कि सभी श्रीराम कथा प्रेमी माता के दरबार में पहुंच कर राम कथा का रस पान करते हुए सक्रिय सहयोग कर पुनीत कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस नव दिवसीय कथा का श्रवण करने हेतु सभी धर्म प्रेमी जन अपरान्ह 3.30 बजे कथा पंडाल में पधारकर शांति पूर्वक कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं। मां सिंह वाहिनी ट्रस्ट भटिया के अध्यक्ष राम दीन सिंह सेवा समिति भटिया के अध्यक्ष विनोद सिंह सदस्य कथा यजमान डॉ शिव कुमार मिश्र, ऊषा कुमारी सिंह, अरुण सिंह परिहार, कमल भान सिंह परिहार, के के सिंह बघेल, लाल गुप्ता, अवनीश सिंह परिहार, राजेन्द्र सिंह कर्चुली, भोला प्रसाद गुप्ता, कुंवर लाल नारायण सिंह बघेल, अशोक मिश्रा, बुद्धसेन सिंह परिहार, काशी प्रसाद मिश्रा, पंडित कमलेश मिश्रा, सूर्य प्रताप सिंह बघेल, विजय कृष्ण मिश्रा, डॉ सूरज सोनी, जितेन्द्र कुमार तिवारी, लल्लू प्रसाद, अनिल गुप्ता, प्रेमकुमार वर्मन ओम प्रकाश शर्मा,बाल्मीक त्रिपाठी, पुरषोत्तम सिंह, रमा शंकर तिवारी, संतोष तिवारी, बद्री विशाल मिश्रा, ललित द्विवेदी, आशुतोष मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह परिहार, लवलेश सिंह परिहार, बुद्धसेन सिंह रामानुज सिंह परिहार, राम कल्याण रविंद्र शर्मा शारदा सिंह गुप्ता, नर्बदा प्रसाद, कन्हैया लाल गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, रोहित शर्मा, रवि सिंह मति सुनैना सिंह, मिठाई लाल साकेत अनंत प्रजापति अश्वनी मिश्रा, भगत सिंह धुर्वे सुनील मिश्रा, पवन तिवारी कमलेश गुप्ता का योगदान है। कथा में आसपास के गांवों से ग्रामीण भी हर दिन पहुंच रहे हैं। इधर भठिया माता मंदिर में भी प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां माथा टेककर मां सिंहवाहिनी के समक्ष मुरादें रख रहे हैं।
Published on:
05 Apr 2022 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
