
Resolve to follow Mahatma Gandhi's ideals
शहडोल. महात्मा गांधी की १५० वीं जयंती पर मंगलवार को संभागीय मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में विविध आयोजन कर बापू का स्मरण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। इसी कड़ी में रेलवे स्टेशन परिसर में सफाई कर्मचारियों के तत्वावधान में साफ-सफाई की गई और वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर व कॉलोनी मेें कचरा की सफाई की गई। इसी के साथ गत १५ सितम्बर से चल रहे स्वच्छता पखवाड़े का समापन किया गया। इस अवसर पर डीआरयूसीसी मेम्बर संतोष लोहानी, एआरएम मनीष कुमार अग्रवाल, एडीईई/ओपी राजू खालको, सीएमएस केपी गुप्ता, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक केडी मिश्रा, सीआई प्रकाश साहू, सीएमआई आरआर मिश्रा, चीफ डीटीआई बीके महराणा, सीटीआई पीएस सिलावट, सीएस आरके सिन्हा, प्रोम्पी कुमार सिंह और अशोक राय सहित कई सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर में हुए विविध कार्यक्रम
शहडोल नागरिक मंच, गायत्री परिवार व राष्ट्रीय युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सुबह बाणगंगा कुण्ड में सभी लोगों ने मिलकर साफ-सफाई की। इसके बाद जयस्तंभ चौंक में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर विचार व्यक्त किए गए और फिर गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम के गायन के साथ गांधी चौराहे तक शांति मार्च निकाला गया। जहां महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रघुराज स्कूल के सामने आयोजित मंचीय कार्यक्रम में कई लोगों गांधी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्वाेदय मंडल के अध्यक्ष गणेश शर्मा रहे। कार्यक्रम में गोविन्द ङ्क्षसह, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. चतुर्वेदी, संतोष पटेल, सीताराम शर्मा, संदीप रजक, राष्ट्रीय युवा संगठन के पूर्व प्रांंतीय संयोजक भूपेश भूषण, इश्ताक, लक्ष्मी, तरूण, सृष्टि, श्रेया, सीता, मिथलेश, अजय, प्रवीण, अंबिका तिवारी, काजी भाई, दिलीप पाण्डेय, निखिल, रितिक, रजनीश रामसखा श्रीवास्तव, गुलाब सिंह सहित अन्य कई लोगो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन भूपेश भूषण व आभार अधिवक्ता गुलाब अली ने किया।
प्रार्थना सभा आयोजित
स्थानीय पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के सभागार में गांधी जयंती के अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत संदीप द्विवेदी और साथियों द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम से की गई। वैष्णवजन को तेणे कहिए को डॉ. सुरभि गर्दे ने वाणी प्रदान की। मुख्य अतिथि की आसंदी से कुलपति प्रो. मुकेश कुमार तिवारी ने गांधीजी की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कुलसचिव ने डॉ. विनय तिवारी ने गांधी जी आदर्शों पर चलने का आहवान किया। संचालन डॉ. के कुमार ने किया।

Published on:
04 Oct 2018 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
