11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेशनल क्रिकेट एकेडमी के कैंप में शहडोल की दो लड़कियों का चयन

शहडोल गांधी स्टेडियम स्थित मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के सब सेंटर में करती हैं अभ्यास

less than 1 minute read
Google source verification
Selection of two girls of Shahdol in the National Cricket Academy camp

नेशनल क्रिकेट एकेडमी के कैंप में शहडोल की दो लड़कियों का चयन

शहडोल। शहडोल की रीना यादव और शशि कला यादव का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी अंडर-19 कैंप में हुआ है। यह कैंप 13 मई से 6 जून तक जयपुर में तथा धर्मशाला हिमांचल प्रदेश में प्रारंभ होंगे। संभागीय क्रिकेट संघ के सचिव अजय द्विवेदी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी म.प्र की अण्डर-19 टीम खेलते हुए, अच्छा प्रर्दशन किया। इनके अच्छे प्रर्दशन को देखते हुए, इनका चयन का नेशनल क्रिकेट एकेडमी के कैंप में हुआ है। संभागीय क्रिकेट संघ के बीसीसीआई लेवल वन कोच आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों खिलाड़ी नियमित रूप से शहडोल गांधी स्टेडियम स्थित मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के सब सेंटर में अभ्यास करती है। रीना यादव दांये की बल्लेबाज हैं जो ग्राउंड के चारों स्ट्रोक लगाने में माहिर हैं। वहीं शशि कला यादव बाएं हाथ की मध्यम गति की गेंदबाज और दोनों तरफ स्विंग कराने में माहिर हैं। नेशनल क्रिकेट एकेडमी के अण्डर 19 के कैंप मध्यप्रदेश की तीन खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। जिसमें एक भोपाल तथा शहडोल की दो खिलाड़ी को शामिल किया है। शशि कला यादव धर्मशाला हिमांचल प्रदेश में तथा रीना यादव जयपुर के लिए रवाना होगीं। दोनों खिलाडिय़ों के चयन पर संभागीय क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील खरे,उपाध्यक्ष प्रणय सिंह, धीरेश दीक्षित सचिव अजय द्विवेदी, सह सचिव गोपाल रत्नम, नीलश निगम, मेवा पांड़े, कोच आशुतोष श्रीवास्तव,सोनू रॉबिंसन, क्यूरेटर मोनी श्रीवास्तव,दलजीत और संभाग के सभी खिलाडिय़ों नें खुशी जाहिर की और शुभकामनाएं दी हैं।