16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्वर समस्या: 8 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूली का लक्ष्य, पुराने रेकॉर्ड खंगालने में हो रही समस्या

बीते दो महीने से सर्वर में आ रही समस्या, कई कार्य हो रहे प्रभावित

2 min read
Google source verification
सर्वर समस्या: 8 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूली का लक्ष्य, पुराने रेकॉर्ड खंगालने में हो रही समस्या

सर्वर समस्या: 8 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूली का लक्ष्य, पुराने रेकॉर्ड खंगालने में हो रही समस्या

शहडोल. वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है और नगर पालिका की राजस्व वूसली अब तक 60 फीसदी ही हो पाई है। पिछले डेढ़ से दो माह तक सर्वर की समस्या से जुझ रहे नगर पालिका के राजस्व विभाग को फिर से उसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार से सर्वर फिर ठप पड़ गया है। इससे राजस्व वसूली का कार्य काफी प्रभावित हुआ है। पिछले तीन दिन से ऑफ लाइन रसीद काटकर राजस्व जमा कराया जा रहा है। इसमें भी कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुराने रेकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज होने की वजह से अब कर जमा करने आने वालों के पुराने रेकॉर्ड मिलान में समस्या हो रही है। राजस्व वसूली के साथ ही नगर पालिका के अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
दूसरी बार निर्मित हुई इस तरह की स्थिति
सर्वर की समस्य पिछले लगभग तीन माह से बनी हुई है। दूसरी बार यह स्थिति निर्मित हुई है कि सर्वर पूरी तरह से ठप पड़ गया है। इसके पूर्व एक से डेढ़ माह तक नगर पालिका काम प्रभावित रहा। इसके बाद सर्वर प्रारंभ हुआ तो रफ्तार धीमी होने की वजह से काम नहीं हो पा रहा था। इसके बाद शनिवार से फिर से वही स्थिति बनी हुई है। इससे राजस्व वसूली के साथ ही ठेकेदार के भुगतान सहित अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
खंगालने पड़ रहे रजिस्टर
सर्वर ठप होने से अब नगर पालिका के राजस्व विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुराने रेकॉर्ड देखने के लिए कर्मचारियों को पुराने रजिस्टर खंगालने पड़ रहे हैं। रजिस्टर से मिलान कर ऑफलाइन रसीद काटनी पड़ रही है। इसमें काफी समय लग रहा है साथ ही परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। कर्ई मामलो में पुराने रेकॉर्ड न मिलने की वजह से कर जमा करने में भी समस्या हो रही है।
राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने प्रयास
नगर पालिका को अलग-अलग करों के माध्यम से 8 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला था। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 15-17 दिन का ही समय शेष रह गया है। अब तक लगभग 60 फीसदी ही राजस्व वसूली ही हो पाई है। ऑनलाइन कर जमा करने की व्यवस्था न होने की वजह से समस्या आ रही है। वहीं नगर के कई ऐसे बड़े बकायादार हैं जो कर भुगतान करने में कोताही बरत रहे हैं। इससे भी नगर पालिका की समुचित राजस्व वसूली नहीं हो पा रही है। नगर पालिका अब इन बडे बकायदारों से सख्ती से राजस्व वसूलने की कार्ययोजना बना रहा है।