2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंद कर दिया यहां का आम रास्ता

मौके पर तहसीलदार को जाने के दिए निर्देश

2 min read
Google source verification
Stopped here the Common Way

Stopped here the Common Way

शहडोल. साहब दबंगों ने मेरा आम रास्ता बंद कर दिया है, जिससे निकलना मुश्किल हो गया है, उक्त शिकायत कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कदौड़ी निवासी रामनारायण साहू ने कलेक्टर को बताया कि आम रास्ता बंद होने के कारण गांव में गंदगी भी फैली है। आम रास्ता बंद होने की वजह से आवागवन प्रभावित हो रहा है। उनका घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित तहसीलदार जैतपुर को निर्देश दिए कि वे तत्काल गांव में जाकर आम रास्ता खुलवाएंं। इस दौरान ग्राम पंचायत बरगवां-24 की जैतू यादव नामक महिला ने बताया कि उसे पीएम योजना की पहली किश्त मिल गई है, दूसरी किश्त 40 हजार रुपए की नहीं मिल पा रही है। उन्होने बताया कि कियोस्क सेंटर के कर्मचारी ने उसकी राशि निकाल ली है जिसके कारण वह परेशान, दूसरी किश्त नहीं मिलने के कारण उसका आवास अधूरा है। महिला की व्यथा सुनकर कलेक्टर ने एसडीएम जैतपुर को निर्देश दिए कि वे स्वंय गांव में जाकर वस्तुस्थिति का पता लगाएं तथा महिला द्वारा बताई गई जानकारी सही पाई जाती है तो ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल निलंबित करें।

.......................................
खण्ड स्तरीय अंत्योदय मेले की तिथियां घोषित
शहडोल. कलेक्टर नरेश पाल ने जिले में खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेले की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। उन्होने बताया कि जनपद पंचायत गोहपारू में 9 फरवरी को जनपद पंचायत गोहपारू, और 11 को सोहागपुर, ब्यौहारी में 17 जयसिंहनगर में 20 और बुढ़ार में 24 फरवरी को अन्त्योदय मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि मेलों में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभन्वित किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवारण कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन , कृषि उद्यानिकी, आदिम जाति कल्याण, वन विभाग, श्रम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, राजस्व, पशुपालन, मछली, ग्रामोद्योग विभाग आदि द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।