12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने शिक्षकों ने दिया आशीर्वाद

केन्द्रीय विघालय में छात्रों को दी गई विदाई
2 min read
Google source verification
Teachers give good marks iatin boardon examin

बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने शिक्षकों ने दिया आशीर्वाद
धनपुरी. केन्द्रीय विद्यालय धनपुरी नं.3 में बुधवार को प्रार्थना सभा में कक्षा 12 वीं एवं कक्षा 10 वीं के छात्र छत्राओ को उनकी आगामी बोर्ड परीक्ष़्ााओ के लिये आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। जिसमे सर्वप्रथम विद्याालय की सीसीए समन्यवयक प्रीति मिश्रा ने आर्शीवाद समारोह पृृष्ठ भूमि से सभी को अवगत कराया।
इसके पश्चात सर्व धर्म प्रार्थना सभा विद्यालय के स्काउट शिक्षक नौशाद अली के मार्गदर्शन में विधिवत कराई गई । जिसमें विद्यालय के प्राचार्य एनोस सेमसन सहित सभी शिक्षक विघार्थियो ने भाग लेकर विश्व चिंतन दिवस एवं शांति सहयोग की भावना को प्रबलता प्रदान की। इसके बाद बोर्ड के विघार्थियो की उज्जवल कामना करते हुये सभी शिक्षको ने विजयी सफलता के संदेश उदघोषित किए । इस अवसर पर विद्यार्थियो अपनी संकल्पता एवं प्रतिबद्वता के साथ परीक्षा मेें अच्छे अंक अर्जित करने की एकजुटता दिखाई।
इसके बाद प्राचार्य के द्वारा उन्हे प्रवेश पत्र प्रदान कर परीक्षा के लिये आशीर्वाद संदेश ज्ञापित किया गया।


सुदामा चरित्र सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता
शहडोल. सिटी स्टार होटल चल रहे सप्ताहिक श्रीमद् भागवत महायज्ञ का बुधवार को अंतिम दिवस रहा। जिसमे कथा व्यास डॉ मुकेश जी महाराज ने भगवान के विवाह एवं सुदामा चरित्र का वाचन किया । जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा व्यास ने कहा कि मेरा परमात्मा दीनों का नाथ है, इस लिए हम उन्हें दीना नाथ कहते हैं । सुदामा जैसे भक्त ही अपने प्रेम के बंधन से परम पिता परमात्मा को बांध लेते हैं। कथा के अन्त में भागवत जी का उप संहार तथा सभी श्रोताओं की उपस्थित मे फूलों की होली का महामहोत्सव मनाया गया । श्रोता समूह ने फूलों की होली में नृत्य कर भगवान की सुंदर झांकी सजाई । इस अवसर पर तारा गुप्ता , प्रदीप गुप्ता
श्याम गुप्ता, प्रभात गुप्ता, राजेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, महेंन्द्र गुप्ता, प्रथम गुप्ता,प्रतीेक गुप्ता, प्रवेश गुप्ंता, संदीप गुप्ता, शिवम गुप्ंता आदि मौजूद रहे।

शिविर आयोजन स्थल का किया निरीक्षण
बुढार . विकास खण्ड मुख्यालय में 24 फरवरी को वृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर ं खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मला, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम और दिव्यांग जनों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित होगा। । इस आयोजन के तैयारी का कलेक्टर नरेश पाल बुधवार को स् नातकोत्तर महाविद्यालय में अधिकारियों की बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम स्थल में सभी विभागों की प्रर्दशनियां एवं स्टॉल लगाये जायेगें। जिनका वैनर एक कलर का होगा। उन्होने कहा है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम एवं खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेले में लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को हर हाल में संबंधित विभाग के अधिकारी प्रात: 10:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगें। कार्यक्रम स्थल में प्रात: 10:30 बजे से 1:30 बजे तक विधिक साक्षरता शिविर आयोजित होगा इसके पश्चात सामूहिक विवाह कार्यक्रम एवं अन्त्योदय मेले का आयोजन होगा। कलेक्टर ने बताया कि शिविर स्थल में आधार कार्ड बनाने के लिये भी कैम्प आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर नरेश पाल, पुलिस अधीक्षक सुशांत सक्सेना एवं अन्य विभागीय अधिकारियों ने तैयारियों का निरीक्षण किया।