
राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गान से शासकीय कार्य की शुरुआत, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी रहे शामिल
शहडोल . माह के प्रथम दिवस शुक्रवार को शासकीय कार्य का प्रारंभ कलेक्टर कार्यालय में सामूहिक राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत का गायन हुआ। सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस कृष्ण चैतन्य, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, संयुक्त कलेक्टर सुरेश अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर पूजा तिवारी, जिला खाद्य नियंत्रक एमएनएच खान, प्रबंधक लोकसेवा अवनीश दुबे सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कमिश्नर कार्यालय
शहडोल .कमिश्नर कार्यालय में 1 फरवरी को शासकीय कार्य की शुरुआत राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गान से हुई। सामूहिक गान में कमिश्नर जेके जैन, उपायुक्त राजस्व दिलीप पांडे, संयुक्त संचालक शिक्षा सुखदेव सिंह मरावी, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास बीएल प्रजापति, अधीक्षण यंत्री ग्रामीण विकास एपी सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
सीएमएचओ कार्यालय
शहडोल . मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश पाण्डेय की उपस्थिति में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् गान के साथ माह फरवरी में शासकीय कार्यों की शुरूआत की गई। इस अवसर पर प्राचार्या महिला ट्रेनिंग सेन्टर उमा सिंह, सीनियर सुपरवाईजर कुष्ठ बीएम सिंह, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव एवं संतोष सिंह सहित अन्य शासकीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
मीजल्स एवं रूबेला का टीकाकरण शहरी क्षेत्र में आज
शहडोल . जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अंशुमान सोनारे ने बताया कि 2 फरवरी को शहरी क्षेत्र शहडोल के शासकीय प्राथमिक वार्ड नं. 6, शासकीय प्राथमिक ट्रायबल स्कूल वार्ड नं. 11, स्प्रिंग डेल्स हायर सेकेण्ड्री स्कूल वार्ड नं. 23 एवं शासकीय प्राथमिक शाला हाउसिंग बोर्ड वार्ड नं. 32 में टीकाकरण कार्य किया जायेगा। इसी प्रकार सभी विकासखण्डों के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सतत् टीकाकरण का कार्य प्रशिक्षित स्वास्थ्य दल द्वारा किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि हमारा यह प्रयास है कि एक भी पात्र बच्चा इस अभियान में टीकाकरण से वंचित न रह पाये।
Published on:
01 Feb 2019 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
