19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 डिग्री तक पहुंच गया न्यूनतम तापमान, सर्द हवाओं ने दिन में भी बढ़ाई ठिठुरन

जगह-जगह की गई अलाव की व्यवस्था, ठंड से बचने सभी जरूरी जतन कर रहे लोग

2 min read
Google source verification

जगह-जगह की गई अलाव की व्यवस्था, ठंड से बचने सभी जरूरी जतन कर रहे लोग
शहडोल. पिछले तीन-चार दिनों से सर्द हवाओं की बदौलत दिन में भी गलन बढ़ गई है। ठंड से बचने लोग तरह-तरह के जतन करते देखे जा रहे हैं। रात के साथ ही दिन में भी ठंड ने सामान्य जन जीवन को प्रभावित किया है। दिन प्रतिदिन तापमान घट बढ़ रहा है। सूरज की तपिश भी फीकी पडऩे लगी है। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सुबह की पाली में लगने वाले विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया है। नगर पालिका ने नगर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है। गलन व ठिठुरन से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ ही आग, हीटर का सहारा ले रहे हैं। शीतलहर की वजह से पिछले दिनो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सूर्यदेव के दर्शन तो हो रहे हैं लेकिन उनकी तपिश भी ठंड से राहत नहीं दिला पा रही है।
नगर में जलवाए अलाव
नगर पालिका ने बढ़ते ठंड को देखते हुए नगर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था बनाई है। रात्रि के समय बाहर से आने वाले लोगों के साथ ही रिक्शा, ऑटो व फुटपाथ पर रहने वालों को इससे कुछ राहत मिलेगी।
स्कूलों का बदला समय
शीतलहर व बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए प्रशासन ने विद्यालयों के समय में भी परिवर्तन किया है। जानकारी के अनुसार सुबह की पाली में 8 बजे से लगने वाले विद्यालयों के समय में परिवर्तन करते हुए 9 बजे से 3 बजे तक कर दिया गया है। इसके अलावा बच्चों को ठंड से बचने समुचित उपाय करने की सलाह भी दी जा रही है।
पाले से बचाने रात में करें सिंचाई
कृषि विभाग ने भी किसानों को रबी फसल की बोनी समय पर करने के साथ ही 15-20 दिनों की फसल होने पर सिंचाई करने की सलाह दी है। कृषि विभाग का कहना है कि गेहूं की फसल को पाले से बचाने के लिए किसान रात के समय हल्की सिंचाई करें। इसके लिए स्प्रिंकलर या फिर ड्रिप पद्धति का प्रयोग कर सकते हैं।
ऐसी है स्थिति
12 दिसंबर- अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा।
13 दिसंबर- अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
14 दिसंबर - अधिकतम 27 डिग्री व सर्द हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा।
15 दिसंबर- अधिकतम तापमान 24 डिग्री , न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना।
16 दिसंबर- अधिकतम तापमान 25 डिग्री, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
17 दिसंबर- अधिकतम तापमान 25 डिग्री, न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
18 दिसंबर- अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना