शहडोल. क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस विधायक रामपाल सिंह का विरोध प्रदर्शन अनवरत जारी है। चार दिन तक धरने पर बैठने के बाद भी कोई सकारात्मक पहल न होने की स्थिति में विधायक रामपाल सिंह बुधवार से क्रमिक भूखहड़ताल पर बैठ गए हैं। उल्लेखनीय है कि ब्यौहारी तहसील की उप तहसील पपौंध अंतर्गत आने वाले ग्रामीण अंचलो मेंं निवास करने वाले लोग अभी भी मूल-भूत सुविधाएं के लिये तरस रहे हैं। इन क्षेत्रों में न तो सड़क है न बिजली और न ही पानी। जिसे लेकर क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह ने पहले धरना दिया। इसके बाद भी अब जब उनकी मांगो पर अमल नही किया जा रहा है तो उन्होने क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरु कर दी है। बुधवार को पहले दिन उनके साथ मौके में नारेन्द्र सिंह चतुर्वेदी, शेख रब्बानी, विनोद ताम्रकार, बीगा जायसवाल, कोदू लाल सोनी, शंकरिया कोल, मोती लाल शर्मा, राम प्रकाश केवट, मनीलाल उर्मलिया, राजेश मिश्रा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। विधायक का कहनाहै कि हिरवार जलाशय क्षेत्रीय जनता के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है। जिस पर अमल करना आवश्यक है।