23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रों ने प्रेरणा गीत के माध्यम से कहा, नन्हा बीज अगर बो दें हम वही वृक्ष बन जाएगा

आजादी के अमृत महोत्सव पर पत्रिका अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

less than 1 minute read
Google source verification
छात्रों ने प्रेरणा गीत के माध्यम से कहा, नन्हा बीज अगर बो दें हम वही वृक्ष बन जाएगा

छात्रों ने प्रेरणा गीत के माध्यम से कहा, नन्हा बीज अगर बो दें हम वही वृक्ष बन जाएगा

शहडोल. आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर उन अमर शहीदों को नमन किया जा रहा है जिनकी बदौलत हमें यह आजादी मिली है। राष्ट्र के तिरंगे के प्रति सम्मान और लोगों में देशभक्ति के भाव जागृत करने हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। तिरंगा यात्रा, जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने प्रेरित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पत्रिका अभियान के तहत गत् दिवस नगर के रघुराज क्रमांक-1 में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें स्कूली छात्रों के प्रेरणा गीत नन्ही बीज अगर बो दें हम वही वृक्ष बन जाएगा ने सभी लोगों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। छात्र-छात्राओं ने प्रेरणा गीत के साथ ही राष्ट्रगान, देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर ड्रांइग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने भारत देश का नक्शा तैयार किया। साथ ही भारत माता, आजादी की लड़ाई में शहीद होने वाले अमर शहीदों की आकर्षक छबि कागज में उकेर कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका मधुबाला चतुर्वेदी, शिक्षक रामानुग्रह पाण्डेय, आशा श्रीवास्तव, सरोज वर्मन, फातमा बेगम स्कूल के बच्चे शामिल रहे। सभी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
रोटरी इनर व्हील ने बांटा तिरंगा
रोटरी इनर व्हील ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय से लगे ग्राम कोटमा पहुंच ग्रामीणों को आजादी का महत्व बताते हुए घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। रोटरी इनर व्हील की पदाधिकारी व सदस्यों ने गांव का भ्रमण कर घर-घर पहुंच तिरंगा वितरित किया। इस अवसर पर रोटरी इनर व्हील अध्यक्ष अदिति तिवारी, सचिव दीपिका खोडिय़ार, उपाध्यक्ष मोनिका दुबे, डॉ सुधा नामदेव, अर्पणा उपाध्याय, उषा सिंघल, रुख्शाना खान, नूतन सिंह, दीपिका निगम, नीलम गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रही।