
This Mehndi Artist from Agra has special demand
शहडोल- करवाचौथ के त्योहार में महिलाएं मेहंदी जरूर लगवाती हैं। सुहागन के साज-श्रृंगार के लिए भी ये त्योहार काफी मायने रखता है. जिसमें मेहंदी की अहम भूमिका होती है। आज के समय में बाजार भी मेहंदी लगाने वालों से भरा रहता है. लेकिन सबसे बड़ी बात है कि मेंहदी लगाने के बाद कितनी अच्छे से रचती है। मेहंदी जितनी ज्यादा रचती है, उसका महत्व भी उतनी ही बढ़ जाता है।
करवाचौथ के इस त्योहार में बाजारों की रौनक ही बदल जाती है। बाजार में मेंहदी लगाने वाले भी कई मिल जाएंगे। लेकिन शहर में इस बार आगरा से आए मेंहदी आर्टिस्ट राजवीर की खास डिमांड है। करवाचौथ के इस त्योहार में एक-दो दिन पहले से ही राजवीर के पास मेहंदी लगवाने वालों की लंबी भीड़ बढ़ चुकी थी। शनिवार को भी राजवीर सुबह से ही मेहंदी लगाने में व्यस्त रहे। मेंहदी आर्टिस्ट राजवीर कहते हैं कि वो पिछले कई साल से बड़े शहरों में मेहंदी लगा रहे हैं। और अब शहडोल में इस बार मेंहदी लगाने आए हैं। जहां महिलाओं में मेहंदी को लेकर अलग ही क्रेज है। खासकर करवाचौथ में कई नए-नए कस्टमर्स भी आ रहे हैं।
यहां की महिलाएं करवाचौथ में भरी हुई मेहंदी ज्यादा पसंद कर रही हैं। तो कुछ महिलाएं अरेबियन मेहंदी पसंद कर रही हैं। तो कुछ सबसे डिफरेंट डिजाइन के मेहंदी की मांग कर रही हैं। मतलब जितने लोग आ रहे हैं उतनी डिजाइन की डिमांड कर रहे हैं। राजवीर भी कहते हैं कि इस डिमांड को वो पूरी करने की कोशिश में लगे रहते हैं।
छलनी से चांद देखकर खुलेगा व्रत
करवाचौथ के व्रत में छलनी से चांद को देखकर व्रत खोलने की परंपरा है। कुछ स्थानों पर इसे चलनी भी कहा जाता है। अमीर हो या गरीब सभी वर्ग की महिलाएं इस अवसर पर नई छलनी ही खरीदती हैं। और व्रत की शाम छलनी की पूजा करके चांद को देखते हुए प्रार्थना करती हैं कि उनके सौभाग्य और सुहाग सलामत रहे।
Published on:
08 Oct 2017 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
