25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन लाख 58 हजार पुस्तकें आई, लॉकडाउन में स्कूल खोलने की तैयारी

पुस्तकों के वितरण के साथ शुरू हो सकता है स्कूलों का संचालन, स्कूल खुलने को लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों के आदेश का हो रहा इंतजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Brijesh Chandra Sirmour

•

Updated: 30 May 2020, 9:16 PM IST

lockdown schools to reopen in july syllabus will change children rules

Lockdown के बाद फिर से खुलेंगे स्कूल, Syllabus बदलेगा, छोटे बच्चों के लिए ये होंगे नियम

शहडोल. जिले में कक्षा एक से बारहवीं तक संचालित होने वाली सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को पुस्तक वितरण की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम रीवा के डिपो से जिले के पांच जनपद शिक्षा केन्द्रों तक पुस्तके पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार जनपद शिक्षा केन्द्रों में अब तक करीब 60 फीसदी पुस्तकें पहुंचाई जा चुकी है। जिले में स्कूलों के संचालन के बारे में अभी तक भोपाल मुख्यालय से कोई आदेश नहीं आया है। जबकि आगामी 14 जून तक बच्चों की और 8 जून तक शिक्षकों की छुट्टी घोषित की गई थी। इसके बाद क्या स्कूलों का संचालन शुरू हो पाएगा? इसका जबाब अभी किसी अधिकारी के पास नहीं है और न ही अगला कोई उन्हे आदेश मिला है। फिलहाल अभी रीवा डिपो से पुस्तकों का परिवहन किया जा रहा है और आगामी नौ जून से शुरू होने वाली कक्षा बारहवीं बोर्ड की शेष परीक्षाओं की तैयारी हो रही है। जिसके मद्देनजर आगामी 15 जून से स्कूलों का संचालन शुरू होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है।
आठवीं तक की आई साढ़े तीन लाख पुस्तकें
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ब्यौहारी, जयसिंहनगर, गोहपारू, सोहागपुर और बुढ़ार जनपद शिक्षा केन्द्रों में कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक की 2124 स्कूलों के एक लाख 17 हजार बच्चों के लिए अब तक तीन लाख 58हजार पुस्तके आ चुकी है। जबकि करीब ढ़ाई लाख पुस्तकें आना अभी शेष है। यह भी बताया गया है सरकारी स्कूलों का संचालन जब भी शुरू होगा तब सबसे पहले शिक्षकों को ही स्कूलों में बुलाया जाएगा।
इनका कहना है
जिले में सरकारी व अशासकीय विद्यालयों का संचालन शुरू करने का अभी कोई भी आदेश नहीं आया है। आदेश आने के बाद ही संचालन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल अभी आगामी नौ जून से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी की जा रही है।
रणमत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, शहडोल