8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्टर और जीप की भिड़ंत ने ले ली दो भाइयों की जान

रोजगार देने के बहाने कैसे कर लिया किडनैप ?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shahdol online

•

Updated: 12 Dec 2017, 2:39 PM IST

Tractor and Jeep took away the lives of two brothers

Tractor and Jeep took away the lives of two brothers

ट्रैक्टर और जीप की भिड़ंत ने ले ली दो भाइयों की जान

शहडोल. जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिरवा से जैतपुर मार्ग में टेंघा गांव के नजदीक ट्रैक्टर और जीप में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा देर रात का बताया गया है। जैतपुर प्रभारी संजीव सिंह उइके ने बताया कि ट्रैक्टर और जीप में आमने सामने टक्कर से हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जीप को टक्कर मार दी थी। जिससे जीप में सवार पप्पू सिंह गोड़ निवासी सेमरिया और अर्जुन सिंह गोड़ की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि दोनों युवक जीप में सवार होकर घर के ओर जा रहे थे तभी हादसा हुआ। इस दौरान जीप में सवार अन्य लोगों को भी चोट आई है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार में थी। इसी वजह से हादसा हुआ।
-----------------------------------

रोजगार का प्रलोभन देकर अगवा
शहडोल - ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खड्डा गांव में रोजगार का प्रलोभन देकर एक बालक को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की शिकायत पीडि़त सीताराम पटेल ने पुलिस से की है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों ने बालक को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया है। परिजनों ने कई जगहों में पतासाजी भी की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
------------------------------------

दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
शहडोल - जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुडेडिन गांव निवासी एक नवविवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़ता पार्वती यादव ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से पति जगदीश यादव द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जा रहा है। पीडि़ता ने बताया कि दहेज न लाने पर मारपीट कर घर से बाहर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।