शहडोल- नागपुर के लिए सीधी ट्रेन चलाए जाने को लेकर शहर के गणमान्य नागरिक एक स्वर में मांग कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों को नागपुर के लिए सीधी ट्रेन मिल जाए तो इस क्षेत्र का भला हो जाएगा। मरीजों के अलावा, व्यापारियों, छात्रों के लिए सहूलियत हो जाएगी।
ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी ने क्षेत्रवासियों पर ध्यान नहीं दिया है। मेडिकल सुविधाओं के अभाव में संभाग से प्रतिदिन सैकड़ों मरीज नागपुर जाते हैं। सीधी ट्रेन न मिलने पर लोगों के पैसों की बर्बादी और समय खराब होता है। उधर शहरवासियों का कहना है कि इस मांग पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो जल्द शहर में रैली निकालकर ज्ञापन सौंपेंगे।