शहडोल. बारिश में भी नगर की यातायात व्यवस्था संभाल टैफिक इंस्पेक्टर हवलदार सिंह और उनके स्टॉफ को स्पोट्र्स काम्पलेक्स संचालक एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता शान उल्लाखान ने छाता भेंट किया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री कैलाश तिवारी, भाजपा नेता संजय मित्तल, पूर्व पार्षद महेश भागदेव, विनोद महाजन, सुधीर दुबे, विधानसभा प्रभारी राजेंद्र भारती, समाजसेवी शेखर दंड, संतोष दुबे सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि शानउल्ला खान समय- समय पर कंबल वितरण एवं अन्य कार्यक्रम करते रहते हैं, जिससे जरूरत मंदो को मदद मिलती रहे।