
vacancy in this state govt departmant
शहडोल. प्रदेश सरकार चुनावी साल में धड़ाधड़ भर्तियां निकाल रही है। विभागों में खाली पड़े पदों पर लगातार भर्तियां की जा रहीं हैं। कई विभागों में तो सरकार को उपयुक्त उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं। सरकार ने इस बार भी एक खास समुदाय के लिए भर्तियां करने का आदेश जारी किया है। इसके तहत सरकार संरक्षित आदिवासी समुदाय बैगा के लिए भर्तियां निकालीं हैं। पदों की संख्या घोषित नहीं की गई है लेकिन आवेदन २५ जनवरी तक लिए जाएंगे।
जनसंपर्क कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार प्रदेश स्तर के लिए मत्स्य निरीक्षक संवर्ग के बैगा आदिम जनजाति के लिए बैगलाग के रिक्त पदों के लिए 25 जनवरी तक आवेदन पत्र लिए जाएंगे। सहायक संचालक मत्स्य विभाग ने बताया कि आवेदन पत्र सीधे संचालक मत्स्य उद्योग को प्रेषित किए जा सकते हैं । उन्होंने बताया कि आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी बायोलॉजी, बीएसएसी फिशरीज साईंस से स्नातक होना चाहिए।
पहले पुलिस के लिए सरकार निकाल चुकी है भर्तियां
सरकार बैगा समुदाय के लिए पहले भर्तियां निकाल चुकी है। सरकार ने अभी बैगा और सहरिया जनजाति के युवकों, युवतियों के लिए पुलिस में भर्ती निकाली है। जिसके लिए हाल ही में सरकार ने अंतिम तिथि बढ़ाई है। सरकार ने एक दिन पहले ही पुलिस भर्ती के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी है।
नि:शुल्क जांच
शिविर कल
शहडोल ञ्च पत्रिका. आयुष रोग नियंत्रण के अंतर्गत शासकीय जिला आयुष अस्पताल में नि:शुल्क मधुमेह (डायबिटीज) ब्लड शुगर की जांच, बीपी, बालव्याधि, स्त्रीरोग की जांच के लिए शिविर १६ जनवरी को आयोजित की गई है। जहां पर डॉ किशोर सिंह और डॉ वंदना शुक्ला द्वारा इलाज किया जाएगा। आयुष अधिकारी हेमलता सिंह ने बताया कि मरीजों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। शिविर में नि:शुल्क दवाईयां भी दी जाएगी।
दबंगों ने निशक्त महिला को पीटा
शहडोल ञ्च पत्रिका. जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलटुकरी गांव में दबंगों ने एक नि:शक्त महिला के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। मामले की शिकायत बाबूराम चौधरी ने पुलिस के समक्ष दर्ज कराई है। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर मुकेश चौधरी अपने कई साथियों के साथ घर में घुस गया। यहां पर आरोपियों ने नि:शक्त युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
किशोरी को अगवा कर ज्यादती
शहडोल ञ्च पत्रिका. सिटी कोतवाली अंतर्गत पुरानी बस्ती में एक किशोरी को अगवा कर ज्यादती का मामला प्रकाश में आया है। मामले की शिकायत पीडि़ता ने पुलिस से की है। पीडि़ता के अनुसार साबो गांव निवासी जयप्रकाश ने अगवा करके ज्यादती की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शराब जब्त
शहडोल . सिंहपुर थाना क्षेत्र के भमरहा गांव में पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री करते हुए महिला को गिरफतार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला अवैध तरीके से शराब की बिक्री कर रही थी। पुलिस ने दबिश देकर ६ लीटर शराब जब्त की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Published on:
15 Jan 2018 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
