11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

Video Story : घर के बरामदे में सो रहा बालक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुआ घायल

घर के बरामदे में सो रहा बालक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुआ घायलआनन-फानन में जिला अस्पताल में उपचार के लिए कराया भर्ती

Google source verification

शहडोल. ग्राम पांडखेर में शुक्रवार की सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में जिला चिकित्सालय उपचार के लिए लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अर्जुन केवट सुबह करीब 5.30 बजे घर के बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान मौसम खराब हुआ और बादलों की गडगड़़ाहट के साथ घर के आंगन में आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से अर्जुन को सीने में दर्द व उल्टी होना शुरू हो गई। घायल के पिता राकेश केवट बिना देर किए मोटर साइकल से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां बालक का उपचार शुरू किया गया। जहां अब उसकी तबियत में सुधार बताया गया है।