5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

Video Story: सब्जी मंडी में हुआ विवाद, आरोपियों ने दो युवकों का रॉड से फोड़ दिया सिर

आरोपियों ने पैसे भी छीने

Google source verification

शहडोल. सब्जी मंडी में बीती शाम जरा सी बात पर आरोपियों ने बाइक सवार दो युवकों के साथ मारपीट करते हुए सिर पर राड से हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में युवकों को गंभीर चोंट आई है। घायलों को स्थानीय लोगों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घायलों का आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट करने के साथ उनके पास रखे पैसे भी छीन लिए। अस्पताल चौकी पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर शून्य पर कायमी की है।
जानकारी के अनुसार राहुल सिंह पिता शिवराम सिंह 23 वर्ष व रामकृष्ण सिंह पिता हरीसिंह दोनो निवासी मुरैना शहडोल में रहकर वाहन चलाते हैं। मंगलवार को पचगांव व आस-पास के गांव में काम करने गए थे। वहां से दोनो अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से सब्जी मण्डी सब्जी खरीदने आए हुए थे। इसी दौरान बाइक मोड़ते समय हाथ ठेला में उनका पैर लग गया। इसी बात को लेकर सब्जी व्यापारी व बाइक सवारों के बीच बातचीत होने लगी। राहुल सिंह व रामकृष्ण को तीन चार आरोपियों ने पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। दोनंो के सर पर राड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। मारपीट में घायल व राहुल व रामकृष्ण ने बताया कि उनके पास वसूली के 30 हजार व 10 हजार रुपए थे आरोपियों ने उन्हे भी छीन लिया है।
अस्पताल चौकी पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर आरोपी साकिब खान, साहिद खान व मुल्लू सहित एक अन्य के खिलाफ शून्य पर कायमी की है। मामले में कोतवाली पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना के दौरान कोतवाली पुलिस को स्थानीय व्यापारियों ने कई बार फोन लगाया लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया।