9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

Video Story -प्राथमिक विद्यायल के जर्जर भवन में मादा भालू की मौत, कारण अज्ञात

अमझोर वन परिक्षेत्र के चंदौरा बीट अंतर्गत कुर्रान टोला की घटना

Google source verification

शहडोल. उत्तर वनमंडल के अमझोर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सोमवार को एक भालू की मौत हो गई। भालू की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन अमला इसे स्वाभाविक मौत बता रहा है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम व अधिकारियों ने भालू का पीएम कराते हुए मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को अमझोर वन परिक्षेत्र के चंदौरा बीट अंतर्गत कुर्रान टोला में संचालित प्राथमिक विद्यालय के पुराने जर्जर भवन में भालू की मौजूदगी की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि भालू काफी वृद्ध था, उसके समुचित इलाज की व्यवस्था बनाई जा रही थी, इसी दौरान भालू की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने भालू का पीएम कराते हुए आगे की प्रक्रिया पूरी कर मामले को विवेचना में लिया है।
इनका कहना है
चंदौरा बीट के कुर्रान टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन में भालू को देखे जाने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। भालू काफी वृद्ध था उसे कुछ इलाज मुहैया कराया जाता इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
तरुणेन्द्र सिंह, वन परिक्षेत्र अधिकारी अमझोर