23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

Video Story : दो महीने का नहीं मिला खाद्यान्न, शिकायत लेकर समूह संचालक पहुंचा कलेक्टर के पास

समूह के माध्यम से होता सांझा चूल्हा कार्यक्रम का संचालन

Google source verification

शहडोल. स्व. सहायता समूह के अध्यक्ष व सचिव ने बीते वर्ष दो महीने का खाद्यान्न न मिलने की शिकायत कलेक्टर से लिखित की है। शिकायत में उल्लेख किया है कि समूह के माध्यम से सांझा चूल्हा कार्यक्रम का संचालन किया जाता है।
जिसके तहत वर्ष 2021 से आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन वितरण किया जा रहा है। बीते वर्ष मार्च व मई 2022 का खाद्यान्न का आवंटन एवं अधिकार पत्र प्राप्त हुआ था । उचित मूल्य की दुकान पर भी खाद्यान्न आया था। लेकिन मशीन पर नहीं दिखने के कारण शा. उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया। जिसके कारण समूह संचालन के लिए खाद्यान्न स्वंय क्रय किया गया। समायोजन नहीं हुआ है। खाद्यान्न न मिलने की शिकायत कई बार संबंधित विभाग को दिया गया। लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। समूह की अध्यक्ष ने मांंग की है कि मामले की जांच कराकर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष भी पहुंचे दफ्तर
समूह संचालक के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने खाद्य अधिकारियों से मिलकर खाद्यान्न की समस्या को तत्काल निपटाने को कहा। फोन के माध्यम से जिला पंचायत सीइओ से इस संबंध में चर्चा कर खाद्यान्न न मिलने का अवगत कराया।