12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video Story -घर की बाड़ी में लगा रखा था गांजा के पौधे, पुलिस ने दबिश देकर जब्त किए 16 पौधे

गोहपारू थाना अंतर्गत ग्राम सरिहट की घटना, संयुक्त टीम ने दी दबिश

less than 1 minute read
Google source verification
Video Story -घर की बाड़ी में लगा रखा था गांजा के पौधे, पुलिस ने दबिश देकर जब्त किए 16 पौधे

Video Story -घर की बाड़ी में लगा रखा था गांजा के पौधे, पुलिस ने दबिश देकर जब्त किए 16 पौधे

शहडोल. घर की बाड़ी में गांजा की खेती करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 16 नग गांजा के पौधे बरामद किए हैं। जब्त किए गए पौधों की कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोहपारू थानान्तर्गत ग्राम सरिहट में करन सिंह पिता अशोक सिंह ने घर की बाड़ी में गांजा के पौधे लगा रखे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देश पर गठित गोहपारू व कोतवाली की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान करन सिंह के घर के पीछे बाड़ी मे 16 पेड़ मादक पदार्थ गांजा के पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती के संबंध मे वैध दस्तावेज मांगे गए तो उसने कोई दस्तावेज पेश नहीं किए। पुलिस ने गांजा के 16 पौधे वजनी 8.125 किलोग्राम कुल कीमती लगभग 40 हजार रुपए जब्त कर आरोपी करन सिंह पिता अशोक सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सरिहट के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। कार्यवाही में योगेन्द्र सिंह परिहार थाना प्रभारी कोतवाली, सुभाष दुबे थाना प्रभारी गोहपारु, सउनि बिपिन बागरी, सउनि भागचन्द, सउनि जयबली सिंह,़ सउनि रजनीश तिवारी, प्रआर भुनेश्वर सिंह, प्रआर मृगेन्द्र सिंह, प्रआर महेन्द्र कुशराम, प्रआर पुरूषोत्तम सिंह, आर. सतीश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।