
Video Story -काली नृत्य के साथ नगर में निकला जवारा जुलूस
शहडोल. विराटेश्वरी धाम दुर्गा मंदिर का जवारा विसर्जन शनिवार को धूमधाम से किया गया। दुर्गा मंदिर में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु जवारा देखने के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में काफी समय तक काली नृत्य का आयोजन किया गया। जवारा जुलूस में बड़ी तादाद में युवा डीजे की धुन पर नृत्य करते चल रहे थे। शाम को गाजे बाजे के साथ जवारा जुलूस जवारा विसर्जन के लिए निकला जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहनराम तालाब पहुंचा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टि जुलूस के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा। गांधी चौक में जवारा जुलूस का लोगों ने स्वागत किया। ज्ञात हो की विराटेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्र में 151 जवारा कलश स्थापित किया गया था। नव दिनों तक मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ देखी गई। वहीं शनिवार को जवारा का विसर्जन किया गया।
Published on:
01 Apr 2023 10:34 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
