शहडोल. उत्तर प्रदेश में 24 से 26 तक लाठी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें शहडोल संभाग के 27 खिलाडिय़ों ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय पारंपरिक लाठी खेल प्र्रतियोगिता के इस आयोजन में शहडोल के खिलाडिय़ों ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर संभाग का नाम रोशन किया है। खिलाडिय़ों के वापस आने पर रेलवे स्टेशन में गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इन खिलाडिय़ों ने बढ़ाया मान उत्तर प्रदेश में लाठी प्रतियोगिता में शहडोल संभाग के निर्मल सिंह ने 1 सिल्वर, योगेंद्र चौरसिया 2 गोल्ड, अभिषेक जायसवाल 1 ब्रोंच, आंचल वर्मा 1 सिल्वर 1 ब्रोंच, अनिराज सिंह 2 गोल्ड, प्रखर विश्वकर्मा 2 गोल्ड, हरीश दुबे 1 गोल्ड, रुद्रांश प्रताप सिंह 1 गोल्ड, सरमन सिंह 1 गोल्ड 1 ब्रोंच, आरीका पांडेय 1 गोल्ड 1 सिल्वर, शनि बंजारे 1 सिल्वर, इंतकाब पठान 1 गोल्ड, अथर्व पांडे 2 गोल्ड, दीपिका सिंह 1 गोल्ड,भागवती सिंह 1 सिल्वर 1 ब्रोंच,अंकुश गुप्ता 1 सिल्वर 1 ब्रोंच, अगम दीप सिंह 1 गोल्ड 1 ब्रोंच, भविष्य सेठी 1 गोल्ड,आर्या गुप्ता 2 ब्रोंच, प्रज्ञा हलवाई 1 ब्रोंच, प्रिन्शु विश्वकर्मा 1 सिल्वर, संयोगिता विश्वकर्मा 1 ब्रोंच,मयंक यादव 1 ब्रोंच, श्री शुक्ला 1 ब्रोंच पदक अर्जित किया। बाकी खिलाडियों प्रतिभा सिंह, प्रियांशु विश्वकर्मा, पीहू विश्वकर्मा का प्रदर्शन सराहनीय रहा। टीम प्रबंधक पवन पांडेय, बालक कोच संजय सिंह कंघीकार एवं गुरदीप सिंह तथा बालिका कोच गोल्डी पाल एवं केतकी सिंह ने अपने दायित्व का निर्वहन किया। लाठी खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि में संभाग भर के खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया।