5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video Story -नेता प्रतिपक्ष ने ली बैठक, कहा – कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता के नेतृत्व में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

नेता प्रतिपक्ष ने जिले की तीनो विधानसभाओं का किया दौरा

less than 1 minute read
Google source verification
Video Story -नेता प्रतिपक्ष ने ली बैठक, कहा - कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता के नेतृत्व में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Video Story -नेता प्रतिपक्ष ने ली बैठक, कहा - कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता के नेतृत्व में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

शहडोल. नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह सोमवार को जिले की तीनो विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ पढ़ाया। उन्होने कहा कि कांग्रेस प्रत्येक कार्यकर्ता के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। शहडोल दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, कांग्रेस जिला प्रभारी विजेंद्र मिश्रा की उपस्थिति मे कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव को दृृष्टिगत रखते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जैतपुर विधानसभा की बैठक बुढ़ार में, जयसिंह नगर विधानसभा की बैठक काग्रेस भवन व ब्यौहारी विधानसभा की बैठक ब्यौहारी रेस्ट हाउस मे आयोजित की गई। इस दौरान तीनो विधानसभाओं के दावेदारों ने भी नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। बैठक मे कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आगामी विधान सभा चुनाव मे एकजुट होकर पार्टी के हित मे कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष अजय अवस्थी, कुलदीप निगम, पीयूष शुक्ला, अनुज मिश्रा, सुमित गुप्ता, आजाद बहादुर सिंह, सुनील खरे, प्रभात पाण्डेय, सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जित्तू, समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम लखन तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, राम कुमार नापित, हनुमान मिश्रा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, संतोष शुक्ला, रामपाल सिंह, महिला जिलाध्यक्ष संध्या सिंह, कमलेश शर्मा, हनुमान खंडेलवाल, सुजीत सिंह चंदेल, राजीव शर्मा, उमा धुर्वे, बलमीत सिंह खनूजा, आशीष तिवारी, रामनरेश तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, अनूप सिंह, दलपत सिंह, अजय शर्मा, राजेन्द्र सिंह, सुंदर लाल बैस, सौरभ तिवारी, मो. साबिर, सुष्मिता सिंह, सिमरन कौर, सुगंधिता सराफ, गीता कोल, हरिमोहन तिवारी, रेणुका शुक्ला, हीरालाल प्रजापति, रवि शेखर राव सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।