
Video Story: अब संभाग के सभी नगरीय क्षेत्रों में तैयार होंगे फुटबॉल क्लब
शहडोल. शहडोल संभाग के सभी नगरीय क्षेत्रों में फुटबॉल क्लब का गठन किया जाएगा। जब जनमानस का सहयोग मिलेगा, तभी फुटबॉल क्रांति सफल हो सकेगी। ये विचार कमिश्नर राजीव शर्मा ने स्थानीय रेलवे ग्राउंड में आयोजित शहीद शंकर शाह और रघुनाथ शाह स्मृति 15 दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता के रंगारंग समापन कार्यक्रम के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को फुटबाल के मैदान तक लाकर उन्हें शारीरिक रूप सशक्त बनाने के इस अभियान में शहडोल संभाग के सभी नागरिक सहभागी बनें। कमिश्नर ने कहा कि संभागीय मुख्यालय शहडोल में 15 दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में शहडोल संभाग की लगभग 32 टीमों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
सभी वार्डों में बनाएं फुटबॉल टीम
कमिश्नर ने कहा है कि शहडोल संभाग में ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबाल क्रांति सफल हुई है। अब शहडोल संभाग के सभी नगरीय क्षेत्रों के सभी वार्डों में फुटबाल टीमों एवं क्लबों का गठन करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इससे शहडोल संभाग में फुटबाल क्रांति नए आयाम स्थापित करेगी।
हार से निराश न हों खिलाड़ी
समारोह को सम्बोधित करते हुए एडीजीपी डीसी सागर ने कहा कि खिलाडिय़ों को हार से निराश नहीं होना चाहिए, इसे स्वीकार करना चाहिए तथा जीतने के लिये निरंतर कोशिश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। समारोह को जिला एवं सत्र न्यायाधीश डिंडोरी हिदायतुल्ला ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देता हूं कि उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फुटबाल प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा, एडीजी डीसी सागर एवं अन्य अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। कमिश्नर शहडोल संभाग एवं अन्य अतिथियों ने विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाडिय़ों को पुरूस्कार वितरण किया। 15 दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में बालिकाओं के लिये भी फुटबाल प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया। जिसके फाइलन मैच में मंडला की टीम ने बाणसागर की टीम को पराजित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगरपालिका शहडोल घनश्याम जायसवाल, रेल्वे के कार्मिक अधिकारी चौबे, संरक्षक एनआईए मनोज बहरा, सचिव एनआइए पीएस राव, पार्षद आयुषी गजभिए व दर्शक रहे।
Published on:
29 May 2023 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
