28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

Video Story: समर कैंप के समापन पर महिलाओं व बच्चों ने किया आकर्षक जुंबा डांस

जिला महिला समिति में डांस जुंबा व चित्रकला क्लासेस का समापन

Google source verification

शहडोल. जिला महिला समिति में 2 मई से 2 जून तक महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों में शारीरिक स्फूर्ति के साथ कला के विकास के लिए विशेषकर दिव्यांग बच्चों के लिए डांस जुंबा और चित्रकला की क्लासेस आयोजित की गई। इसमें रेखा पांडे संचालिका दिव्य डांस क्लासेस के द्वारा नृत्य और जुंबा का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सस्मिता जायसवाल ने बच्चों को चित्रकला का प्रशिक्षण दिया गया। एक माह में सभी महिलाओं बालिकाओं एवं बच्चों ने उत्साह के साथ डांस जुंबा और चित्रकला को सीखा। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। सचिव संगीता दुबे के मार्गदर्शन में शिविर संपन्न हुआ।
समापन अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य शकुंतला सिंह बघेल, गायत्री वासुदेव एवं उर्मिला कटारे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शहडोल विशेष रूप से उपस्थित रही। कार्यकारिणी सदस्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ। कार्यक्रम में सविता कटारे, श्रेया कटारे, संगीता दुबे, शशि गुप्ता, पिंकी बग्गा, माधुरी ददरिया, बबीता मोर, प्रिया सिंह बघेल सहित अन्य महिला समूह ने नृत्य की प्रस्तुति दी। बालिकाओं के ग्रुप में अनुष्का चौरसिया, आनवी अग्रवाल, स्वानी तिवारी, शनवी पांडे, तनवेषा, तनिष्का हथगेल, शिवानी सिंह, आशी गुप्ता, अंशिका सेठ, सिद्धिका अग्रवाल, अश्विका सिंह, समृद्धि दुबे, मन्नत असवानी, रूहानी असवानी, काशवी सिंह, आध्या अग्रवाल, पीहू गुप्ता, नित्या सिंह, परिधि विश्वानी एवं कान्हा अग्रवाल, मीनाक्षी मिश्रा, शिवानंद सोनी, नेवेध्य गुप्ता ने प्रशिक्षण में जो नृत्य सीखा उसकी प्रस्तुति दी। शिविर के व्यवस्थित आयोजन में समिति के कर्मचारी सुंदर, राधा यादव एवं हीरावती का विशेष योगदान रहा।