9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

video story- शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर चांपा के ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

अतिक्रमण हटाकर भूमिहीनों को जमीन देने की मांग

Google source verification

शहडोल. सोहागपुर जनपद के ग्राम पंचायत चांपा में मध्यप्रदेश शासन की भूमि हो रहे अतिक्रमण को हटाने सरपंच सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचकर लिखित ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की चारागाह भूमि है, जिसमें ग्राम के कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिए हैं। जबकि जिन्होंने कब्जा किया उनके पास पर्याप्त पुस्तैनी भूमि है। ग्रामणों ने कहा कि तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी अपने पूरे परिवार को सरकारी जमीन में अवैध रूप से कब्जा करा दिया है। सरपंच उमा मार्कों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम चांपा में सकारी चारागाह की भूमि एवं डोंगरी से अतिक्रमण हटाकर भूमिहीनों को मकान बनाने अनुमति दी जाए। ज्ञापन सौंपने में प्रेमवती, गीता, किरन, कुन्ती,रतिबाई, चन्द्रवती, पुष्पासिंह, सुखमंती ङ्क्षसह, ममता सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थि रहे।