26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेकार नहीं बहेगा पानी, कोयला खदानो का जल अब पीने एवं सिंचाई में होगा उपयोग

स्थल निरीक्षण का किया जा रहा निरीक्षण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

raghuvansh prasad mishra

•

Updated: 24 Jun 2019, 9:02 PM IST

Water will not waste, water of coal mines will now be used for drinkin

बेकार नहीं बहेगा पानी, कोयला खदानो का जल अब पीने एवं सिंचाई में होगा उपयोग

शहडोल . कमिश्नर आरबी प्रजापति ने संभाग के सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि संभाग के एसईसीएल की कोयला खदानो में उपलब्ध जल के समुचित उपयोग हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस हेतु जिले के लोक स्वास्थ्य यंात्रिकी एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाकर एसईसीएल के खदानों में उपलब्ध जल का प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध करावे। ताकि एसईसीएल से इस संबंध में शासन द्वारा एमओयू किया जा सके। एसईसीएल से प्राप्त प्रस्ताव अनुसार सोहागपुर क्षेत्र के दामिनी यूजी अंतर्गत सात हजार जनसंख्या के लिए पेयजल एवं 8 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकती है। इसी प्रकार राजेन्द्रा यूजी के अंतर्गत 2500 जनसंख्या के लिए पेयजल एवं 5 हेक्टेयर भूमि के सिंचाई की जा सकती है तथा खैरहा यूजी के अंतर्गत पॉच हजार जनसंख्या के लिए पेयजल तथा 18 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा सकती है। इसी प्रकार जोहिला एरिया के पाली सब ऐरिया में 2200 जनसंख्या के लिए पेयजल तथा नौरोजाबाद सब एरिया में 2500 की जनसंख्या के लिए पेयजल, जमुना एवं कोतमा एरिया के बरतरई यूजी एवं आमाडांड सब एरियॉ के अंतर्गत 4 हजार जनसंख्या के लिए पेयजल उपलब्ध है। इन कोल माइन्स से निकलने वाले जल का उपयोग पेयजल एवं सिंचाई के लिए करने हेतु एरियावार स्थल निरीक्षण समिति का गठन किया गया है।
सोहागपुर एरिया के दामिनी, राजेन्दा एवं खैरहा यूजी का स्थल निरीक्षण 26 से 28 जून , जोहिला, पाली एवं नौरोजाबाद सब एरिया का स्थल निरीक्षण 26 से 27 जून तथा जमुना एवं कोतमा एरिया के बरतरई, आमाडाढ़ सब एरिया का स्थल निरीक्षण 26 से 27 जून तक किया जायेगा। स्थल निरीक्षण टीम में संबंधित जिला के अधिकृत प्रतिनिधि, संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के अधिकृत प्रतिनिधि तथा संबंधित जिले के कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यंात्रिकी विभाग एवं जल संसाधन विभाग एवं संबंधित एसईसीएल एरिया के सक्षम अधिकारी को शामिल किया गया है।