14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब खड़े डंपर में घुस गई कार, फिर आगे क्या हुआ ?

पढि़ए पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
When the car entered into the standing dumpher

शहडोल- हाइवे में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाइवे में आए दिन एक्सीडेंट के केस हो रहे हैं। बुढ़ार-शहडोल मार्ग में टोल प्लाजा के नजदीक हाइवे में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। हादसा रविवार की शाम लगभग सात बजे के आसपास का बताया गया है। पुलिस ने बताया कि चिंतामणि यादव, अजीत यादव और विनय यादव बुढ़ार अरझुला गांव गए थे।

रविवार की शाम को कार से वापस शहडोल की ओर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। बताया गया कि सड़क किनारे मिश्रा स्टोन क्रेशन के नाम से डंपर क्रमांक एमपी 18 जीए 2440 खड़ा था। संकेतक न होने की वजह से अंधेरा होने के चलते कार सीधे डंपर में जा घुसी। हादसे में चिंतामणि यादव, अजीत यादव और विनय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क में ही डंपर खड़ा था। इसके अलावा कोई संकेतक नहीं था, जिसके चलते हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हाइवे में लगातार हो रहे हादसे
हाईवे में तकनीकी खामियां और सड़कों में खड़े वाहनों के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। कुछ माह पूर्व सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। मामले में हाइवे में खामियां मिलने पर एमपीआरडीसी के प्रबंधन को पुलिस ने नोटिस दिया था लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
------------------------------------

वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन
शहडोल - वन कर्मचारी संघ की नरसरहा में आयोजित बैठक के दौरान वन्य प्राणियों की सुरक्षा एवं प्रांतीय आव्हान में 17 फरवरी को एक दिवसीय धरना आन्दोलन वन कर्मचारियों की १७ सूत्रीय मांगों को लेकर करने का निर्णय अम्बेडकर पार्क भोपाल में किया गया है। बैठक में वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी, संभागीय अध्यक्ष शिवपूजन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार रैदास के अलावा कई अन्य लोग मौजूद रहे। अनिल तिवारी ने बताया कि धरना प्रदर्शन में उमरिया अनूपपुर और शहडोल के वन कर्मचारी शामिल होंगे।