शहडोल- सोहागपुर स्थित प्री मैट्रिक बालक छात्रावास में रह रहे छोटे-छोटे बच्चों ने छात्रावास अधीक्षक पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। छात्रावास में रह रहे आदिवासी बच्चों ने आरोप लगाया कि अधीक्षक प्रवेश के दौरान उनसे पैसों की मांग करता है। इस कड़कड़ाती ठंड में भी बच्चे देर शाम विरोध करते हुये छात्रावास से बाहर निकल आये।