24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…तो मिलेगी नागपुर के लिए सीधी ट्रेन!

रेल मंत्रालय पहुंचा सांसद का पत्र, रेल मंत्री ने भी सांसद को भेजा जबाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Murari Soni

•

Updated: 30 Dec 2017, 9:06 PM IST

will get direct train for Nagpur

will get direct train for Nagpur

शहडोल। क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे नागपुर ट्रेन अभियान में सकारात्मक पहल होती दिख रही है। सीधी नागपुर तक ट्रेन की सुविधा के लिए स्थानीय सांसद ज्ञानसिंह ने विगत दिनों रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा जिसका जबाब रेल मंत्रालय से आया है। जिसमें कहा गया है कि बरौनी-गौंदिया एक्सप्रेस का विस्तार नागपुर तक करने मांग पर कार्रवाई के लिए रेल मंत्री द्वारा पत्र संबंधित निदेशालय को भेज दिया गया है।
क्षेत्रवासियों की मांग पर पत्रिका द्वारा लगातार नागपुर तक सीधे ट्रेन की जनता की मांग को लगातार उठाया जा रहा है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों से लेकर आम लोग और स्थानीय व्यापारी अपनी समस्याएं बता रहे हैं। नागपुर में सुलभ और सस्ते इलाज के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग नागपुर जाते हैं। संभागीय मुख्यालय में मेडीकल सुविधा न होने के कारण शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, बुढ़ार, धनपुरी, ब्यौहारी जैसे तमाम शहरों से प्रतिदिन सैकड़ों मरीज नागपुर जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी संभाग के किसी भी रेलवे स्टेशन से नागपुर तक जाने के लिए सीधी ट्रेन नहीं है।
इस मामले में पूर्व में भी अनेकों आंदोलन हो चुके हैं। विभिन्न संगठनों, समितियों और जनप्रतिनिधियों ने मामले में गिरफ्तारियां भी दी थीं, लेकिन अभी तक क्षेत्र वासियों को नागपुर ट्रेन की सुविधा नहीं मिली है।
नागपुर ट्रेन अभियान में क्षेत्रीय सांसद ज्ञानसिंह पर लोगों की निगाहें टिकी हैं कि वह क्षेत्र की आवाम की आवाज दिल्ली तक पहुंचाएं ताकि रहवासियों को नागपुर के लिए सीधी ट्रेन मिल पाए। लोगों द्वारा बरौंनी-गौंदिया ट्रेन का विस्तार नागपुर के इतवारी रेल्वे स्टेशन तक करने की मांग सांसद से रखी थी। सांसद ज्ञान सिंह ने विगत माह रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर मांग की थी कि बरौनी-गौंदिया ट्रेन का विस्तार नागपुर के इतवारी रेलवे स्टेशन तक किया जाए ताकि शहडोल के लाखों लोगों को सहुलियत हो। चूंकि बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस नागपुर से थोड़ा पहलें गोंदिया तक सीधे जाती है और उसका शहडोल अनूपपुर में भी स्टापेज है।