25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में मिल बांट कर श्रमिकों ने ग्रहण किया भोजन-पानी

24 घंटे बाद शहडोल में श्रमिकों को मिली राहत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Brijesh Chandra Sirmour

•

Updated: 26 May 2020, 9:04 PM IST

ट्रेन में मिल बांट कर श्रमिकों ने ग्रहण किया भोजन-पानी

ट्रेन में मिल बांट कर श्रमिकों ने ग्रहण किया भोजन-पानी

शहडोल. संभागीय मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में मंगलवार को शाम साढ़े सात बजे मोरभी गुजरात से टाटानगर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार1412 श्रमिकों ने आपस में मिल-बांटकर भोजन-पानी ग्रहण किया। श्रमिकों को भोजन-पानी की स्तरीय व्यवस्था सिख समाज, गुड शेफर्ड कान्वेट स्कूल और सांझी रसोई के तत्वावधान में किया गया। गुड शेफर्ड कान्वेंट स्कूल द्वारा पानी की 1500 बोतलों के साथ नमकीन व बिस्किट का वितरण किया। इसके अलावा सांझी रसोई के कार्यकर्ताओं ने भोजन व पानी की व्यवस्था की। इसके अलावा हिन्दुस्तान पावर व मोजर वियर कंपनी के व्हीके मिश्रा, आरके खटाना, अनिल मिश्रा तरूण कुमार तरूण द्वारा पिछले तीन दिनों से श्रमिक ट्रेनों में श्रमिकों के लिए नमकीन,बिस्किट, फल व पानी प्रदाय किया गया। इस कार्य में मनोज बेहरा, रेलवे के मुख्य स्टेशन प्रबंधक केपी गुप्ता, सीटीआई एके मोहंती, सीएचआई केडी मिश्रा, सीआई प्रकाश साहू सहित अन्य कई लोगों ने अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया।
सिख समाज ने बांटा ग्लूकोज
गुरू अर्जनदेव की शहादत दिवस पर रेलवे स्टेशन में सिख समुदाय के ज्ञानी धरम सिंह, बलवीर सिंह भोगल, जसवीर सिंह दुआ, मनवीर सिंह, इन्द्रराज सिंह, मनदीप ङ्क्षसह सलूजा, परमवीर सिंह दुआ, भूपिन्दर सिंह, सतनाम सिंह दुआ, कंमलजीत सिंह, रश्मि सिंह और राशि सिंह ने 1600 श्रमिकों को गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ग्लूकोज, डिस्पोजल और पानी की व्यवस्था की।