
Young voters will play important role in voting this time
शहडोल. चुनावी वर्ष 2018-19 में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जिले के युवाओं की महती भूमिका रहेगी, क्योंकि मतदाता सूचियों में युवाओं के नामों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है और जिला प्रशासन ने भी मतदाता सूची में ज्यादा से ज्यादा युवाओं का नाम जोडऩे के लिए बीएलओ स्तर के कर्मचारियों व अधिकारियों को सक्रिय कर रखा है। अभी तक सर्वाधिक 17356 युवा मतदाताओं के नाम जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल है। जिसमें युवकों से ज्यादा नाम युवतियों के हैं। जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में 8542 युवकों के नाम है तो इससे ज्यादा 8814 युवतियों के नाम है। ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कुल युवा मतदाता 6636 है। जिसमें ३९४५ युवक और 2691 युवतियां शामिल हैं। इसी प्रकार जैतपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कुल 3550 युवाओं में युवकों की संख्या 1972 और युवतियों की संख्या 1578 हैं।
जिले के मतदाताओं पर एक नजर
विधानसभा क्षेत्र पुरूष महिला अन्य कुल
जयसिंहनगर 118546 112486 0 231032
ब्यौहारी 130207 130164 4 250375
जैतपुर 117378 111971 4 229353
कॉलेज में आए पन्द्रह युवाओं के नाम
मतदाता सूची में एक जनवरी २०१८ को आधार मान कर १८ वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जोडऩे के लिए जिले के सभी कॉलेजों में बीएलओ को भेजा गया था। जिसमें शहर के पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय में बीएलओ विवेक सिंह के पास दो, चंपा यादव के पास छह व महेन्द्र कुमार मिश्रा के पास मात्र पांच आवेदन आए। इसके अलावा जिले के अन्य कॉलेजों में भी कई नए युवाओं के आवेदन आने की खबर है। बताया गया है कि आवेदनों की जांच के बाद सभी पात्र युवा मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ दिए जाएंगे।
कितनीं देर तक बूथ में रहेगा मतदाता
शायद इस सवाल का जबाब जिला निर्वाचन कार्यालय में लिखित तौर पर उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों का यही कहना है कि बूथ पर मतदान करने के बाद मतदाता चला जाएगा, मगर वह बूथ पर अधिकतम कितने समय तक मौजूद रह सकता है। इसका कोई निर्धारण नहीं हुआ है। सामान्य तौर पर मतदान की बटन दबाने में दस सेकेण्ड, वीवीपैट में सात सेकेण्ड और मतदान के बाद बीप बजने में १३ सेकेण्ड लगते हैं। यानि एक मतदाता को मतदान करने में ३० से ४० सेकेण्ड लगते हैं। इसके बाद बूथ पर मतदाता का रुकना लाजमी नहीं है।
पिछले चुनावों का डाटा उड़ा
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले २०१३ के के चुनाव का डाटा कम्प्यूटर से उड़ जाने की वजह से चुनाव संबंधी जानकारियां जुटाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इस संबंध में जिला उप निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ओहरी ने बताया है कि पिछले आंकड़ों का संग्रहित किया जा रहा है और शीघ्र कार्यालय की जानकारी अपडेट हो जाएगी।
Published on:
30 Aug 2018 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
