10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मई में कराए जाएंगे यूथ कांग्रेस के चुनाव

१४ मार्च तक जमा होंगे फार्म

2 min read
Google source verification
Youth Congress elections to be held in May

Youth Congress elections to be held in May

मई में कराए जाएंगे यूथ कांग्रेस के चुनाव
१४ मार्च तक जमा होंगे फार्म
फोटो-
शहडोल. विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूती देने का काम शुरू कर दी है। यूथ कांगे्रस पदाधिकारियों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पार्टी हाईकमान द्वारा शहडोल और अनूपपुर जिले के लिए यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए बनाए गए प्रेक्षक कोटा राजस्थान निवासी जसविंदर सिंह सोमवार को कांग्रेस भवन पहुंचे और पत्रकारों को बताया कि १४ मार्च को शाम ५ बजे तक सदस्यता फार्म लिए जाएंगे और मई महीने के अंत तक यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों के चुनाव कराए जाएंगे। उन्होने बताया कि यह चुनाव का तीसरा चरण है, जो पूरे प्रदेश में एक साथ कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि आनलाइन फार्म जमा करने के लिए ७५ रुपए और आफ लाइन के लिए १२५ रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में ४ पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महा सचिव और सचिव के लिए चुनाव कराए जाएंगे। जसविंदर सिंह ने बताया कि जो सक्रिय सदस्य होंगे वही चुनाव लड़ सकेंगे और सक्रिय सदस्य प्रदेश, जिला और विधानसभा के पदाधिकारियों के लिए मतदान कर सकेंगे।उन्होने बताया कि फार्म के साथ वोटर आईडी अनिवायरूप से जमा करनी होगी।
कांगे्रस ने मनाया दाण्डी यात्रा दिवस
संगोष्ठी का किया आयोजन
शहडोल. कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस भवन में सोमवार को दोपहर १२ बजे गांधी जी के द्वारा चलाए गए नमक तोड़ो आन्दोलन को दाण्डीयात्रा दिवस के रूप मे मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगोष्ठी का आयोजन किया और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण करने के बाद अपने-अपने विचार व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी ने बताया कि १६ से १८ मार्च तक दिल्ली के इनडोर स्टेडियम में जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में महाअधिवेशन का आयोजन किया गया है। इसके बाद २२ मार्च को भोपाल में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। द्विवेदी ने बताया कि विधानसभा फार्म प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजा गया है प्रत्याशी फार्म कांग्रेस भवन से ले सकते हैं। बैठक का संचालन सुरेश कुण्डे और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री आईडी तिवारी ने किया । इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।