9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी छोड़, बन गया राइस मिल संचालक

अब खुद 20 लोगों को दे रहे हैं रोजगार...

2 min read
Google source verification
poor rice

poor rice

शहडोल- कोयलांचल के युवाओं की सोच बदल रही है। ये युवा अंचल में बदलाव की बागडोर थामे हुए हैं। अपनी नौकरी का मोह छोड़ दूसरे के लिए रोजगार तैयार कर रहे हैं। बड़ी नौकरियों को छोड़कर खुद का
कारोबार कर रहे हैं ऐसा कारोबार जिससे वो लोगों को नौकरी भी दे सकें। और इसके लिए वो कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। कुछ ऐसी कहानी है बुढ़ार के रहने वाले मनु अग्रवाल की...

60 हजार की नौकरी छोड़, खुद का बिजनेस किया स्टैंड
कुछ अलग करने की चाह में बुढ़ार के रहने वाले मनु अग्रवाल नौकरी छोड़कर अपना खुद का बिजनेस चला स्टैंड कर रहे हैं। इसके लिए इन दिनों कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। 32 साल के मनु अग्रवाल मुंबई में एक बड़ी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थे। लेकिन कुछ अलग करने की सोच ने मनु अग्रवाल ही बदल दिया। और युवा मनु अग्रवाल ने इस बड़ी नौकरी को छोड़ दिया।

नौकरी छोडऩे के बाद मनु अग्रवाल ने अपने गृह नगर में ही राइस मिल के नए काम की शुरुआत की है। जिसमें अभी 20 लोगों को रोजगार भी दिया हुआ है। मनु अग्रवाल बताते हैं कि काम नया है, और नई शुरुआत हुई है तो स्टेबल होने में थोड़ी समय तो लगेगा ही, लेकिन जो कुछ अलग करना चाहता था उसका रास्ता जरूर मिल गया है। मनु अग्रवाल बुढ़ार के रहने वाले हैं। इंदौर से एमबीए भी किया हुआ है। मुंबई में एक अच्छी कंपनी में 60 हजार की नौकरी भी करते थे। लेकिन मन को सुकून नहीं था।

कुछ अलग करने की टीस मन में थी, बिजनेस में शुरुआत से ही इंट्रेस्ट था। और इसीलिए मनु ने नौकरी छोडऩे का फैसला किया। और अपना खुद का काम शुरू कर दिया। उम्मीद है कि युवा मनु ने जिस काम की शुरुआत जिस एनर्जी के साथ की है। उन्हें इस काम में सफलता भी मिलेगी। मनु बताते हैं कि उनके इस फैसले के बाद कई युवा दोस्त उनसे संपर्क करते रहते हैं। और वो भी नौकरी नहीं करना चाहते, बल्कि खुद का काम करना चाहते हैं। और इसीलिए वो उनसे सलाह लेते रहते हैं।