9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंजीनियर की नौकरी छोड़कर चला रहे हैं खुद का वाटर प्लांट

आज दूसरों को दे रहे रोजगार...

2 min read
Google source verification
Youth day special- Engineers job is to leave himself own water plant

Youth day special- Engineers job is to leave himself own water plant

Akhilesh shukla

शहडोल- अंचल की यूथ कुछ अलग सोच के साथ आगे बढ़ रही है। और इसके लिए वो कड़ी मेहनत भी कर रही है। ना तो रिस्क लेने से डर रहे हैं। और ना ही कुछ अलग करने की सोच से पीछे हट रहे हैं।
ऐसे ही हैं 27 साल के युवा अश्विनि कुमार दुबे आज अपना खुद का वाटर प्लांट चला रहे हैं। साथ ही धार्मिक और सोशल वर्क में अपना योगदान देते रहते हैं। अश्विनि ने भोपाल से इंजीनियरिंग का कोर्स किया हुआ है। कोर्स करने के बाद हैदराबाद की एक कंपनी में कुछ दिन काम भी किया। लेकिन वहां मन नहीं लगता था। क्योंकि वो खुद का कुछ अलग करना चाहते थे।

धार्मिक और सोशल वर्क के साथ-साथ लोगों को रोजगार भी देना चाहते थे। उन्हें प्राइवेट नौकरी करना बिल्कुल भी पसंद नहीं इसीलिए कुछ दिन नौकरी छोडऩे के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी भी की। लेकिन उसमें भी मन नहीं लगा तो खुद का काम शुरू कर दिया। आज अश्विनि ने सफलता पूर्वक अपना खुद का वाटर प्लांट शिलाशी इंडस्ट्री के नाम से फर्म डाल दिया है।

जो पूरी तरह से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है, साथ में मिनरल वाटर भी सप्लाई करते हैं। अश्विनि ने अपने इस फर्म में 8 लोगों को नौकरी भी दे रखी है। अश्विनि के मुताबिक वो अपना खुद का कुछ करना चाहते थे इसीलिए उन्होंने नौकरी छोड़कर अपना ये काम सेट किया है।

अपने फर्म में काम करने वाले लोगों के साथ खुद अश्विनि भी काम करते हैं। अगर वर्कर नहीं है तो वाटर सप्लाई करने खुद पहुंच जाते हैं। युवा अश्विनि के मुताबिक अगर जिंदगी में सफल होना है तो किसी का इंतजार नहीं करना चाहिए। बस ईमानदारी से अपना काम करते रहिए सफलता मिलती जाएगी।

कृषि के क्षेत्र में कुछ बड़ा करने की सोच
युवा अश्विनि कहते हैं कि वाटर प्लांट के बाद अब उनका अगला मकसद कृषि का क्षेत्र है क्योंकि इस क्षेत्र में बहुत कुछ करने को है। उन्हें उम्मीद है कि वो बहुत जल्द इस क्षेत्र में भी नए तरीके से नई तकनीक, युवा सोच के साथ कुछ अलग करेंगे।

सोशल और धार्मिक कार्यों में करते हैं मदद
अश्विनि समय-समय पर सोशल वर्क भी करते रहते हैं गरीब बच्चों को खाना खिलाना हो, या ठंडी में गरीबों को कंबल बांटना, सोशल वर्क का उन्हें जो भी मौका मिलता है इसमें वो बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इतना ही नहीं युवा अश्विनि के मुताबिक वो धार्मिक आयोजनों में फ्री में वाटर सप्लाई भी करवाते हैं। ऐसे काम से उन्हें बहुत सुकून मिलता है।